सिमडेगा:तिरंगा अभियान के बाद तिरंगे झंडे का अपमान न हो इसके सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने पहल किया है। इसके लिए विधायक ने अपने प्रतिनिधियों, प्रखण्ड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को तिरंगे को एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी है। जो अभियान के बाद घरों में क्षतिग्रस्त या गंदे हो चुके तिरंगे का अपमान न हो, इसके लिए निपटारे का कार्यक्रम चलाएँगे। उन्होंने कहा कि घर घर तिरंगा लगाए जाने के बाद तिरंगे की अपमान न हो इसलिए वे तिरंगे को अपने पास जमा करेंगे। ताकि पूरे सम्मान के साथ तिरंगे को रखा जा सके। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। साथ ही कहीं पर सड़कों में गिरे तिरंगे को पुरे सम्मान के साथ एकत्र करने की अपील की है।विधायक भूषण बाड़ा ने बताया कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के प्रावधानों का पालन करते हुए प्रत्येक फटे, क्षतिग्रस्त, अव्यवस्थित या गंदे झंडे को गरिमा और सम्मान के साथ ठीक से निपटाया जाएगा। विधायक ने बताया कि तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ एकत्र करने की जिम्मेवारी कई लोगों को सौंपी गई है। विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं, आम जनताओं से भी तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ रखने में सहयोज कई अपील की है।
