पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

गुमला:देश के पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें स्मरण किया।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि राजीव गांधी ने 19वीं सदी में 21वीं सदी का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता रखने वाले राजीव ने भारत देश को दुनिया की उच्च तकनीक से पूर्ण करना चाहते थे। उन्होंने कंप्यूटर एवं संचार के क्षेत्र में देश को बहुत बड़ा योगदान दिया। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे और संभवत दुनिया के युवा राजनेताओं में से एक थे। देश में पीढ़ी गत बदलाव के अग्रदूत गांधी को देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। उनके नेतृत्व में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में 508 सीट में से रिकॉर्ड 401 सीटें हासिल की थी। राजीव गांधी के जन्म 20 अगस्त 1944 ईसवी को मुंबई में हुआ था। वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। श्रद्धांजलि देने वालों में अकील रहमान, हेमावती लकड़ा, बैजनाथ उरांव, रामनिवास प्रसाद, रोहित उरांव, हिमेश कुमार सहित अन्य लोग है।

Related posts

Leave a Comment