ठेठईटांगर:सिनी संस्था द्वारा ठेठईटांगर रेफरल अस्पताल सभागार में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कल्याण दिवस के निमित्त प्रशिक्षण किया गया। जिसमे ठेठईटांगर के एएनएम आंगनवाड़ी सहिया, साथिया और आरोग्य एवं कल्याण राजदूत ने भाग लिया। साथ ही आरके एसके के कार्यों की विभिन्न विषयों की चर्चा की गयी। इसके साथ साथ ठेठईटांगर प्रखंड में रैली भी निकला गया जो ब्लॉक मैदान होते हुए भट्टी टोली तक स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकाला गया जिसमें स्कूली छात्राएं लड़का लड़की है एक समान दोनों को तो पूरा सम्मान, बाल विवाह अपराध है बच्चों के लिए अभिशाप है जैसे नारे लगा रहे थे और लोगों को जागरूक कर रहे थे। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिया प्रकाश एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी वासनी संस्था के सदस्य मौजूद थे।
