विधायक भूषण बाड़ा ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले को बताया ऐतिहासिक, कहा राज्य अधिकारियों-कर्मचारियों को हेमन्त सरकार ने बुढापे में सहायता प्रदान करने का किया है काम

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने राज्य सरकार द्वारा पुरानी पेंशन योजना लागू करने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। साथ ही मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में बनी झारखंड सरकार के प्रति आभार जताते हुए पेंशन योजना का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को बधाई दी है। विधायक श्री बाड़ा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले बीते चार वर्षों से राज्य के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे थे। जिसे हमारी सरकार ने पूरा करने का काम किया है। पुरानी पेंशन योजना लागू कर राज्य कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री को कोटि-कोटि धन्यवाद। कहा कि यह पुरानी पेंशन बहाली योजना 2004 के बाद आये भर्ती कर्मचारियों के लिए स्वागत योग्य निर्णय है। इस निर्णय से अब राज्य के अधिकारी- कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा। पुरानी पेंशन योजना को लेकर अधिकारी कर्मचारियों की सारी चिंता मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है। इस निर्णय से राज्य कर्मचरी बहुत खुश हैं। शासन की पुरानी पेंशन योजना में एकमुश्त राशि आने से लोगों को सेवानिवृत्ति के पश्चात चिंता नहीं होगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाल करके खुशियों की सौगात दी।

पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों को बुढ़ापे में सहारा प्रदान करने का काम किया। राज्य में पहली बार कार्मिकों की व्यथा को हेमन्त सरकार ने समझा और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा कर लाखों कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित किया। इसका सकारात्मक संदेश पूरे देश भर में गया है। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पूरे प्रदेश के कर्मचारियों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। क्योंकि इसके लागू नहीं होने से अधिकारियों व कर्मचारियों में भविष्य के प्रति काफी चिंता व्याप्त थी। यह ऐतिहासिक फैसला सरकार ने आनन फानन में नहीं, बहुत सोच समझ कर फैसला लिया है।

Related posts

Leave a Comment