नेहरू युवा केंद्र सिमडेगा द्वारा मनाया गया विकास दिवस

नेहरू: युवा केंद्र सिमडेगा के तत्वावधान में प्रखंड ठेठईटांगर के ग्राम ताराबोगा में स्वामी विवेकानंद युवा मंडल, ताराबोगा के द्वारा विकास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विकास रैली का आयोजन किया गया। जिसमे बढ चढ कर युवा मंडल सदस्यों ने भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताराबोगा पंचायत की मुखिया बलदेव सिंह उपस्थित रहे। रैली समाप्ति के उपरांत सभा में परिणत हो गई। सभा में सभी युवाओं को मुखिया बलदेव सिंह और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक परमानन्द बिंझिया के द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की सरकारी और गैर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सभा समाप्ति के बाद ग्राम स्तर पर पौधा रोपण कर कार्यकम की समाप्ति की गई।

Related posts

Leave a Comment