सलगापोस पल्ली में करमा पर्व सह सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता आयोजित

ठेठईटांगर :प्रखण्ड के सलगापोस पल्ली में रविवार को करमा पर्व सह सांस्कृतिक नाच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमडेगा विधायक सह झारखंड सरकार के मुख्य उपसचेतक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने भी मांदर की थाप पर लोगों को खूब नचाया। मुख्य उपसचेतक ने अपने संबोधन में कहा कि करमा झारखंडी संस्कृति का एक महान पर्व है। इसमें लोग पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ करमा पूजा करते हैं और उत्सव मनाते हैं। प्रकृति पर्व करमा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। प्रकृति की रक्षा के लिए सामूहिक भागीदारी बेहद जरूरी है। करमा संस्कृति एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि करमा का त्योहार प्रकृति को बचाए रखने की सीख देता है। साथ ही इससे समाज में आपसी भाईचारगी और भी प्रगाढ़ होता है। त्योहारों के मौके पर सभी गिले-शिकवे भुला देना चाहिए।सांकृतिक नाच प्रतियोगिता के ग्रुप बी में टांगरतोली, कुरुमदेगी, जपलंगा एवं ए ग्रुप में टांगरतोली, कुरुमडेगी, जपलंगा की टीम को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जिसे विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में दर्जनों नृत्य मंडलियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम को जिप सदस्य जोसीमा खाखा जीप सदस्य अजय एक्का, जिप सदस्य समरोम पोल तोपनो आदि ने भी सम्बोधित किया। मौके पर पल्ली पुरोहित फा.जेम्स लकड़ा, फा.जोशेप समद, फा. एशीदोर केरकेट्टा, सिस्टर सिलबिया सुरीन,सिस्टर नोबी कुल्लू, सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment