बोलबा:मालसाडा पंचायत सचिवालय में शनिवार को आधार केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा मिंज अंचल अधिकारी बलराम मांझी मालसाड़ा पंचायत मुखिया विनोद बड़ाईक संयुक्त रुप से फीता काट कर आधार कार्ड केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा है की अब प्रखंड कार्यालय मालसाड़ा वासियों को जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी अब मालसाड़ा पंचायत में ही आधार सुधार आधार अपडेट एवं फिंगर प्रिंट पंचायत में ही हो जाएगी साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रचार प्रसार एवं विभिन्न सुविधाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।अंचल अधिकारी बलिराम मांझी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब मालसाड़ा वासियों को परेशानी नहीं होगी और प्रज्ञा केंद्र एवं आधार केंद्र का लाभ लें एवं अंचल का भागदौड़ ना करें जमीन सुधार रसीद कटाना हो जमीन संबंधित आवेदन प्रज्ञा केंद्र से ही किया जा सकता है।कार्यक्रम में मुखिया ने संबोधित किया अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित एवं अपना विचार रखा।

कार्यक्रम का संचालन श चंद्रदेव सिंह ने किया और प्रज्ञा केंद्र से संबंधित सुविधाओं को विस्तार से जानकारी दी एवं धन्यवाद ज्ञापन मालसाड़ा पंचायत मुखिया विनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल सिंह ,केसरी सिंह ,संतू सिंह, दिलीप, विवेक यादव ,जगरनाथ सिंह, राम सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।