सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा रविवार को कई पूजा पंडाल पहुंच मां दुर्गा के दरबार में मात्था टेका। साथ ही विधायक ने क्षेत्र के उन्नति, खुशहाली,सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। विधायक पोजेंगा दुर्गा पूजा पंडाल, पालकोट दुर्गा पूजा पंडाल, बघिमा दुर्गा पूजा पंडाल, टेगंरिया दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे। वहीं प्राचीन दश भूजी मंदिर पालकोट, पंपापुर मंदिर में भी पहुंच भगवान के विग्रहों का दर्शन कर सुख, समृद्धि की कामना की। विधायक ने कहा कि कोरोना के कारण दो वर्ष से शारदीय नवरात्र का यह उत्सव फीका पड़ गया था। लेकिन इस साल समय अनुकूल होने की वजह से हमलोगों में उत्साह है। माता रानी लोगों के उत्साह को ऐसे ही बनाये रखे।

माता रानी सबों की इच्छा पूरा करें। माँ आप सभी को सुखी, स्वस्थ और समृद्ध रखे, यही कामना करता हूँ। वहीं जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से सबका जीवन मंगलमय सुखी, समृद्ध और आरोग्यमय हो। हमारा मानना है अगर हमारी जनता, हमारे बड़े बुजुर्ग खुश है तो समझो मां दुर्गा भी प्रसन्न है। इसके लिये विधायक भूषण बाड़ा और सरकार ध्यान रख रही है। मौके पर अजय नाथ सहदेव,जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,20सूत्री अध्यक्ष विनय लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि तिलका रमन,अजीत लकड़ा,विधायक प्रतिनिधि बसंत गुप्ता ,प्रखण्ड अध्यक्ष विकास गुप्ता, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा अध्यक्ष आकाश सिंह,आदि उपस्थित थे।