ओड़गा में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बीडीओ, सीओ व डीएससी ने 25 लाभुकों को दिया बिरसा सिंचाई कूप योजना की स्वीकृति पत्र जलडेगा: प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायत ओड़गा पंचायत के उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार, सीओ मधुश्री मिश्रा, बीडीओ पंकज कुमार, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ जॉनसन भेंगरा मुखिया मुकुट समद के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में अबुआ आवास के लिए 383, पशुधन…

Read More

विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यालय रसोइया संयोजिका संघ की हुई बैठक

सिमडेगा:झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ सिमडेगा जिला कमेटी के विस्तारीत बैठक अल्बर्ट एक्का स्टेडियम सिमडेगा सम्पन्न हुई।बैठक मायावती देवी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।वही बैठक संचालन जिला सचिव संध्या कुमारी ने की ।बैठक में मुख्य अतिथि  प्रदेश अध्यक्ष  अजित प्रजापति उपस्थित हुए। बैठक में कहा गया की 2023-24 के झारखंड सरकार के बजट सत्र तक मांग पूरा नहीं होने पर 2 मई 2024 से पूरे राज्य में रसोईया संयोजिका अध्यक्ष हड़ताल पर जाने का प्रदेश का निर्णय लिया।मौके पर सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव ,कोषाध्यक्ष, संकुल प्रभारी ने सामूहिक…

Read More

मजदूर के आकस्मिक निधन पर मजदूर यूनियन द्वारा घर पर दिया गया आर्थिक मदद

सिमडेगा:गोवा में काम करने गए सिमडेगा के केरया लोड़गो टोली गांव की मजदूर निमरोध लुगुन  की मौत की सूचना पर झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन सिमडेगा इकाई के जिलाध्यक्ष दीपक लकड़ा के द्वारा सोमवार को उंसके घर पहुच कर चावल ,कम्बल सहित अन्य आर्थिक मदद किया।मजदूर नेता दीपक लकड़ा ने बताया कि परिवार की गरीबी के वजह से काम करने गोवा गए थे इस दौरान वहां पर उसकी आकस्मिक निधन हो गया। इधर निधन की सूचना पर परिवार वालो के सामने आर्थिक संकट आ पड़ा, जिसकी जानकारी मजदूर संघ को मिली…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा सिमडेगा समिति वन विभाग गेस्ट हाउस में हुई संपन्न कई बिंदुओं पर भी चर्चा

सिमडेगा: झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति की सोमवार को वन विभाग गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष अनिल कण्डुलना की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती सहित कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस मौके पर 14 दिसंबर को राजधानी रांची के सोहराय भवन में होने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ समीक्षा बैठक को लेकर चर्चा किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड के साथी अपने-अपने साधन से राजधानी रांची पहुंचेंगे। उन्होंने कहा के संगठन की मजबूती के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं…

Read More

गरजा पंचायत भवन में एकल नारी संगठन के तत्‍वावधान में महिला हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन

सिमडेगा:गरजा पंचायत भवन में रविवार को एकल नारी संगठन के तत्‍वावधान में महिला हिंसा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर सभी ने एक स्‍वर में महिला हिंसा समाप्‍त करने की मांग बुलंद की। कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। जोसिमा का स्‍वागत संगठन की एभंजेलिस्‍ता कंडुलना एवं अगुस्टिना सोरेंग ने बुके देकर किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि केंद्र सरकार महिला हिंसा को रोकने के लिए कानून बनाने के नाम पर लीपापोती करने में लगी है। जबकि हकीहक तो…

Read More

आम लोगों को हो रही पानी की किल्लत जल मीनार बना सिर्फ महज शोभा की वस्तु

कोलेबिरा:प्रखंड कोलेबिरा पंचायत लचरागढ़ ग्राम कोम्बाकेरा टोला बगीचा टोली में जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत खुले मैदान में जल मीनार लगाई गई है। जल जीवन मिशन के तहत बनी जलमिनर बनी सिर्फ शोभा की वस्तु,लोगों को नहीं मिल रहा है। इसका लाभ,लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजना के जिस उद्देश्य से इस जलमिनार को लगाया गया था। उसका ग्रामीण नहीं ले पा  रहे हैं। लाभ लोगों के घर तक नहीं पहुंच रही है पानी।आम ग्रामीणों में रोश संवेदक पर लगा रहे हैं आरोप।स्थानीय ग्रामीणों…

Read More

कोबांग गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने थामा झापा का दामन 

सिमडेगा:प्रखंड के कोबांग टूकुटोली और चमरू टोली गांव के सैकड़ो लोगों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा है। दोनों गांव के सैकड़ों लोग रविवार को एनोस एक्का के ठाकुरटोली स्थित आवास पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधि पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए झारखंड पार्टी से जुड़ने की बात कही। पूर्व मंत्री एनोस एक्का, संदेश एक्का, अभय विश्वकर्मा ने पार्टी का अंग वस्त्र देकर सभी लोगो का पार्टी में स्वागत किया। मौके पर एनोस एक्का ने सोमवार को पंडरीपंडी में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भी सभी लोगों को आमंत्रित किया।…

Read More

बुदाधार नदी किनारे झारखंड मजदूर यूनियन जिला कमेटी का राजमिस्त्री सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम संपन्‍न

केरसई:झारखंड मजदूर यूनियन जिला कमेटी के तत्‍वावधान में पर्यटक स्‍थल बुदाधार नदी किनारे में रविवार को राजमिस्त्री सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष दीपक लकड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि के रुप में पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्‍होंने मजदूरों के साथ खड़ा रहने का भरोसा जातया। उन्‍होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा शुरु से ही मजदूरों का ख्याल रखते रहे हैं और आगे भी रखते रहेंगे। कोरोना के समय भी दूसरे दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने…

Read More

जलडेगा में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम  में उमड़ी भीड़, सरकारी योजनाओं का दिया गया लाभ

जलडेगा :प्रखंड के जलडेगा पंचायत के एसएस+2 उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख जुसाफ लुगुन, सीओ मधुश्री मिश्रा, जिप सदस्य रोजालिया शांता कंडुलना, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो मुखिया बालमुनी लुगुन, बीईईओ अरूण पांडे के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ मधुश्री मिश्रा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें यही सरकार की सोच है। ग्रामीण सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का…

Read More

झारखंड पार्टी के द्वारा कोलेबिरा के लसिया गांव में किया बैठक 

 दर्जनों ग्रामीणों ने झारखण्ड पार्टी में किया सदस्यता ग्रहण कोलेबिरा :प्रखंड के लसिया में  शनिवार को झारखण्ड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का ने ग्रामीणों से मुलाकात करते हुए  क्षेत्र कि समस्या से अवगत हुए।  सन्देश एक्का ने ग्रामीणों के समस्या को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही ।उन्होंने अपने संबोधन में कहा की 2005 से पहले भी यहाँ कांग्रेस का विधायक था और 2014 के बाद भी यहाँ कांग्रेस का विधायक है किन्तु विकाश शून्य ही रहा है ।जब मेरे पिता पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2005…

Read More