सिमडेगा:पालकोट के केउंदटोली में सरहुल उत्सव का आयोजन हुआ। मौके पर मुख्य रुप से पाकरटांड़ जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थी। उन्होंने कहा कि सरहुल प्रकृति उपासना का पर्व है। यह झारखंड की संस्कृति को दर्शाता है। यह पर्व प्रकृति का संरक्षण और इंसानों के साथ उसके प्रेम और लगाव का प्रतिक है। उन्होंने कहा कि सरहुल पूजा करने से घर, परिवार और समाज में सुख, शांति तथा समृद्धि आती है। यह त्योहार हमें प्राकृति के साथ जोड़ने का काम करता है। हमारा आदिवासी समाज के लोग सरहुल पर्व…
Read MoreCategory: त्योहार
बरसलोया गांव में शुरू हुई अखंड हरी कीर्तन
कोलेबिरा: प्रखंड के बरसलोया में पांच दिवसीय अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ हुईं। इस दौरान गांव के काफी संख्या में लोगों की सहभागिता रही जहां पर हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष के साथ पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया गया ।इधर बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक संघ की अहम भूमिका है। इधर अखंड हरी कीर्तन में विधि व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेने के लिए कोलेबिरा थाना के एएसआई जितेंद्र सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। जहां पर रामनवमी मेला समिति के अध्यक्ष रोहित साहू सूरज…
Read Moreराम नवमी पूजा के अवसर पर अघरमां में राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन
भारत की संस्कृति गंगा जमुना तहजीब की देती है सीख: संदेश एक्का सिमडेगा/कोलेबिरा: राम नवमी पूजा के अवसर पर मंगलवार को कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा में राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी मुखिया अंजु रीना मिंज के द्वारा रिबन काट कर किया गया। इधर लोगों को संबोधित करते हुए संदेश एक्का ने कहा बहुत खुशी की बात है कि यहां पर सभी समुदाय के लोग…
Read Moreश्री राम के नारे के साथ बरसलोया में निकली भव्य कलश यात्रा
भव्य कलश यात्रा के साथ चौबीस प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ का हुआ शुभारंभ कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत बरसलोया में रामनवमी के शुभ अवसर पर चौबीस प्रहरी अखंड हरीनाम यज्ञ का आयोजन किया गया है, इसे लेकर बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा में लाल-पीले वस्त्रों से सुसज्जित 501 महिलाएं एवं बहनों के द्वारा कलश स्थापना किया गया कलश यात्रा बरसलोया के राहस गुड़ी मंदिर से लेकर आमटोली होते हुए केतुंगधाम देवनदी पहुंची जहां पर पुरोहितो द्वारा कलश पूजन कराया गया तत्पश्चात महिलाओं और युवतियों ने कलश में जल भरकर…
Read Moreप्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग का करें अनुसरण:विशप विंसेंट बरवा
सिमडेगा:जिले में रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खजूर पर्व को लेकर मसीही धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही मसीही धर्मावलम्बी अपने हाथों में खजूर की कोमल कोमल डाली लेकर गिरजाघरों में पहुंचे एवं जहां पुरोहितों की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा से पर्व खजूर शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला मुख्यालय के संत अन्ना गिरजाघर में भी खजूर पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। खजूर पर्व के मौके पर गिरजाघर परिसर मसीही धर्मावलम्बियों से खचाखच भरा हुआ…
Read Moreपतिअम्बा में तीन दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन
तेल, चमेली, साबुन, चंदन चाहे लगा लो सेंट… कोई नहीं रहेगा परमानेंट – दिनेशानंद मृदुल जलडेगा:-प्रखण्ड के ग्राम पतिअम्बा में स्थानीय ग्रामीणों के तत्वावधान में शनिवार को तीन दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इससे पहले गांव की महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया। कथावाचक भागवताचार्य श्री दिनेशानंद मृदुल जी महाराज ने प्रथम दिन के कथा में कहा कि भगवान का नाम मात्र ले लेने से मोक्ष की प्राप्ती हो जाएगी। भगवान का अवतार तीन कारण हेतु होता है पालन, सृजन और संघारण। और इन तीनों के…
Read Moreकोनमेंजरा धवाई पानी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई रामनवमी की त्यौहार
ठेठईटांगर प्रखंड के कोनमेंजरा धवाई पानी मंदिर में आयोजित किया गया अखाड़ा का प्रतियोगिता हुआ, जिसमें धवाई पानी, चरमुड़ा, छोटका टोली, कुम्हार टोली, मतरामेटा नवाटोली, साईंपुर के लोगो ने अखाड़ा प्रतियोगिता मैं विभिन्न विभिन्न कला एवं अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ठेठईटांगर प्रखंड के वी.डि .यो पंकज कुमार, सी.ओ समीर कच्छप,थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बड़ाइक, प्रमुख विपिन पंकज मिंज, मुखिया सुषमा बिलुंग ने लोगों को रामनवमी की…
Read Moreधूमधाम एवं श्रद्धा भक्तिभाव के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न
विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़ सिमडेगा: शहर के दो पूजा पंडालों में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन शुक्रवार को मां दुर्गे की प्रतिमा की विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई। शुक्रवार को दोनों ही पूजा पंडालों के द्वारा विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आईं। वहीं जय श्री राम… जय माता दी के जयघोष के साथ माहौल पूरा भक्ति में हो गया।चैती दुर्गा पूजा समिति सलडेगा द्वारा चैती दर्गा पूजा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के…
Read Moreहनुमान मंदिर का 15वां स्थापना पर यज्ञ का हुआ आयोजन
बानो :प्रखण्ड के उकौली में हनुमान मंदिर का 15 स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है। ग्राम उकौली में तीन दिवसीय यज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली।कलश यात्रा में 501 कलश अभिमंत्रित कर जलाशय से मन्दिर परिसर स्थित पूजा मंडप में लाया गया। कलश का पूजन पंडित श्याम सुंदर मिश्रा ने संकल्प कराते हुए मंगल कामना किया । इसके साथ ही तीन दिवसीय यज्ञ आरंभ हो गया।पूजा में जजमान के रूप में रामानंद सिंह सह पत्नी क्लेन्द्री देवी पूजा में बैठे ।…
Read Moreरामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा
विधायक भूषण बाड़ा, पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच शरबत, पेयजल एवं चना का किया वितरणसिमडेगाविधायक भूषण बाड़ा गुरुवार को रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। मौके पर विधायक ने रामनवमी समिति के विभिन्न अखाड़ा के पदधारियों को सम्मानित भी किया। साथ ही सभी को श्रीरामनवमी की बधाई दी। इधर शहरी क्षेत्र में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शरबत, पेयजल एवं चना का वितरण किया गया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा, पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने शोभायात्रा में शामिल लोगों के बीच शरबत, पेयजल एवं…
Read More