भारत की संस्कृति गंगा जमुना तहजीब की देती है सीख: संदेश एक्का
सिमडेगा/कोलेबिरा: राम नवमी पूजा के अवसर पर मंगलवार को कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत अघरमा में राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का, प्रखंड प्रमुख दुतामि हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी मुखिया अंजु रीना मिंज के द्वारा रिबन काट कर किया गया। इधर लोगों को संबोधित करते हुए संदेश एक्का ने कहा बहुत खुशी की बात है कि यहां पर सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा एकता और सौहार्दपूर्ण तरीके से राम नवमी का पर्व को मनाया यहां पर राम रहीम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोगों ने अपनी भूमिका दिखाई जिससे पता चलता है कि भारत की सभ्यता और संस्कृति में हमें गंगा जमुना की तहजीब सिखाती है। हमें सभी समुदाय के साथ मिलकर रहने की आवश्यकता है ताकि समाज का भला हो सके। वर्तमान परिस्थिति में सभी समुदाय में युवा पीढ़ी गलत राह पर चल रहे हैं ।जिसे सुधारने की आवश्यकता है ।इसलिए सभी लोग आपसी मेलजोल के साथ रहते हुए समाज को एक नई दिशा दें ताकि समाज आगे बढ़ सके और इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने से विलुप्त होती संस्कृति का संरक्षण होता है। कार्यक्रम में लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप की टीम द्वारा अपनी सुर में शादी है जबकि झारखंड के मशहूर कलाकार कयूम अब्बास बिंदेश्वरी देवी सुहाना देवी पंचम राम बाबूलाल नायक जबकि डांसर में मिस काव्या एवं मिस दीपिका उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष अयूब खान, उपाध्यक्ष बलदेव राम ,सचिव अफरोज खान, उप सचिव संतोष बड़ाईक ,कोषाध्यक्ष अशोक साहू ,उप कोषाध्यक्ष अफरोज आलम, जबकि संरक्षक कार्तिक सिंह असलम खान ,सुरेंद्र लोहरा ,अकबर खान ,देवेंद्र साहू को बनाया गया ।इधर कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।
