भाजयुमो, सिमडेगा ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती,नव मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक

सिमडेगा:-देश के युवाओं के प्रेरणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्थानीय सिमडेगा महाविद्यालय, सिमडेगा में नव मतदाता, भारत भाग्य विधाता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नव मतदाताओं से वाद-विवाद  कार्यक्रम करवाया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। युवाओं ने कहा कि हमें अपने देश ऐसे नेता का चुनाव करना है जो देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। अपना वोट हमें ऐसे नेता को देना है जो राष्ट्र के लिए काम करें एवं गरीबों…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

सिमडेगा  :-जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त अजय कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 एवम विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु लगातार जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके तहत शुक्रवार को विश्व युवा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्लस टू विद्यालयों में मतदाता जागरूकता अभियान  “स्वीप” के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।इस दौरान विद्यालयों में मुख्य रूप से क्विज, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा बढ़-चढ़कर…

Read More

अवैध हथियार के साथ तीन अपराधीयों को जलडेगा पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिमडेगा:- जिला के जलडेगा थाना अन्तर्गत जलडेगा-ओड़गा रोड में बनजोगा बजार के पास एन्टी क्राईम वाहन चेकिंग के दौरान तीन अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।जानकारी के अनुसार गुरुवार को जलडेगा-ओड़गा रोड में बनजोगा बजार के पास एन्टी क्राईम वाहन चेकिंग किया जा रहा था, जहां जलडेगा की ओर से आ रही डिस्कवर मोटरसाईकल को रोका गया जिसमें तीन लोग सवार थे। पुलिस को देखकर सभी गाड़ी से उतरकर भागने लगे, जिनको मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियो एवं पदाधिकारियों द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर  काला रंग…

Read More

उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए: स्वामी विवेकानन्द पूरी

सिमडेगा:-विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक प्रतिनिधि सह ओंकारेश्वर धाम के महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पूरी शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची आगमन पर स्वामीजी ने सर्वप्रथम बड़ा तालाब में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। मौके पर उन्होंने अपने प्रवचन में ओंकारेश्वर नाथ बाबा और महाराज योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद समस्त राज्यवासियो को दिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन श्री जयराम प्रपन्नाचार्य…

Read More

जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन किया गया

सिमडेगा:- युवा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय साथिया सम्मेलन का आयोजन नगर भवन, सिमडेगा में किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सिमडेगा सिविल सर्जन  डॉ. अजित खलखो, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, एनएचएम रांची से प्रवीण जैन, डॉ. सी. ए. खाखा, डीआरसीएचओ, जिला के सभी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम शुरुआत से पहले मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। स्वागत भाषण डीपीएम प्रदीप सिंह द्वारा दिया गया।मौके पर सिविल सर्जन डॉ अजीत खलखो ने कहा…

Read More

मुफ्फसिल थाना का एसपी ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सिमडेगा:- एसपी सौरभ के द्वारा शुक्रवार को मुफस्सिल थाना का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम थाना में पदस्थापित पुलिस जवानों के ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया।इसके बाद उन्होंने मुफ्फसिल थाना में संचालित कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली एवं उन्होंने पंजीयों का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी शैलेंद्र पासवान को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबित मामले, फरार वारंटी एवं कांडों के अनुसंधान में तेजी लाते हुए कार्यों को बेहतर करने की बात कही। वहीं निरीक्षण के पश्चात उन्होंने मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले…

Read More

नव निर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए दिया गया निमंत्रण

बानो -बानो में गाजे बाजे के साथ निकले राम भक्त  प्राण प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण के पिला चावल युक्त अक्षत देने।बानो में भगवान राम के भक्तों को अयोध्या में भगवान राम के नव निर्मित मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिये घर घर जाकर  कौशल देवराज सिंह के नेतृत्व में निमंत्रण पत्र दी गई।इस अवसर पर  बानो स्थित शिव मंदिर में पूजन के बाद नाचते गाते  विभिन्न दुकानों ,घरों में जा कर राम भक्तों को अक्षत देकर भगवान राम की नगरी अयोध्या आने व मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग…

Read More

बोलबा प्रखण्ड के लेटाबेड़ा गाँव में शिव एवं बजरंगबली मन्दिर का उदघाटन आगामी 3 फरवरी को

बोलबा:-प्रखंड के लेटाबेड़ा गाँव में भगवान शिव एवं बजरंगबली के भव्य मंदिर का उद्घाटन आगामी 3 फरवरी को किया जायेगा। इस संबंध में लेटाबेड़ा मन्दिर निर्माण समिति के हीरालाल प्रधान एवं रामसुभक प्रधान ने बताया कि रामरेखा धाम के महंत अखंड हरिदास एवं पूर्व महंत बाबा उमाकांत जी महाराज के कर कमलो के द्वारा 3 फरवरी दिन शनिवार माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी सुबह के 7:00 बजे कलश स्थापना,अधिवास पूजन कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा,4 फरवरी रविवार माघ कृष्ण पक्ष नवमी,नाम यज्ञ प्रारंभ,जलाभिषेक,फलाभीषेक, और अनाभिषेक प्राण प्रतिष्ठा मंदिर…

Read More

जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कन्या विद्यालय में पेस सेटिंग कार्यक्रम का किया आयोजन

कोलेबिरा :जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से गुरुवार को राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोलेबिरा में पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेएनवी की ओर से कोलेबिरा प्रखंड के राजकीय कन्या उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय को स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई हेतु कूड़ादान, झाड़ू, फिनाइल, स्टिक मॉप, टॉयलेट ब्रश, ब्लीचिंग पाउडर आदि सामग्रियां प्रदान की गईं। इस मौके पर जेएनवी के प्राचार्य बी. पी. गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता के बिना अच्छे स्वास्थ्य की कल्पना करना बेमानी है। उन्होंने कक्षा पांचवीं के…

Read More

विधायक के प्रयास पर महज कुछ घंटे के अंदर ही खाली पैर स्कूल जा रही बच्ची को दिया मोजा-जूता

सिमडेगा:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के पहल पर जानकारी मिलने के महज कुछ घंटे के अंदर ही एक बच्ची अनुष्का कुमारी का सहयोग किया गया। विधायक के निर्देश पर पीसीसी डेलीगेट सह विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केसरी और जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन ने राउवि तामड़ा पंहुच बच्ची को मोजा और जुती पहनाया। साथ ही आगे भी बच्ची के साथ खड़ा रहने का भरोसा जताया। बच्ची तक मदद पहुंचाने में 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल का भी योगदान रहा। विधायक ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से बच्ची तामड़ा महतो टोली…

Read More