उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए: स्वामी विवेकानन्द पूरी

सिमडेगा:-विश्व को शांति और सद्भावना का संदेश देने वाले योगी आदित्यनाथ के आध्यात्मिक प्रतिनिधि सह ओंकारेश्वर धाम के महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पूरी शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची आगमन पर स्वामीजी ने सर्वप्रथम बड़ा तालाब में स्थापित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने विवेकानंद जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। मौके पर उन्होंने अपने प्रवचन में ओंकारेश्वर नाथ बाबा और महाराज योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद समस्त राज्यवासियो को दिया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन श्री जयराम प्रपन्नाचार्य जी महाराज रामरेखा बाबा के तप से झारखंड की भूमि तपोभूमी बन गई है। उन्होंने युवाओं को धर्म के रास्ते पर चल कर देश की सेवा करने का संदेश देते हुए विवेकानंद जी के संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए का मंत्र दिया। मौके पर विजय चुरूवाला, सुरेश शर्मा आदि उपस्थित थे। 

शनिवार को रामरेखा धाम का दर्शन करेंगे महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी जी महाराज

अपने झारखंड प्रवास के क्रम में महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद पुरी शनिवार को सिमडेगा जिला स्थित रामरेखा धाम का भी दर्शन करेंगे। महामंडलेश्वर शनिवार की सुबह रामरेखा धाम जाकर भगवान के विग्रह का दर्शन करेंगे साथ-साथ ब्रह्मलिन रामरेखा बाबा के समाधि पर भी माथा टेकगे। विदित है कि महामंडलेश्वर  स्वामी जी ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा को गुरु मानते थे और उनके सानिध्य में रहकर धर्म जागरण का कार्य किए थे। ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा के प्रति उनका अगाढ़ प्रेम है।

Related posts

Leave a Comment