बानो प्रखंड के विद्यार्थियों द्वारा मैट्रिक की परीक्षा में बेहतर परिणाम आने से प्रखंड के लोगों में हर्ष

बानो – प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों में मैट्रिक की परीक्षा में अधिकतर छात्र छात्राओं द्वारा सफल होने से लोगो में हर्ष है। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय बानो में  296 विद्यार्थी सफल रहे । जबकि 17 विद्यार्थी असफल रहे।  जिसमे दीपिका कुमारी 88.60% आश्या सिडिकी 84.80%वाजाहत खातून 82,20%सुबोध टोपनो 81.60%औरंगजेब अंसारी 80.80% अंक लाकर टॉप रहे । कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बानो में 52 छात्राओं में प्रथम  -12द्वितीय -32,तृतीय -4तथा 4 असफल रहे। जिससे रिया कुमारी 78.20 % गायत्री कुमारी 72 .20% व सुषमा गुलु 70.40%अंक…

Read More

466 अंक(93.20%) प्राप्त कर रोयलेन कंडुलना बने  विद्यालय टॉपर

बानो:- प्रखंडक्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र जनता उच्च विद्यालय जितुटोली के  छात्र रोयलेन कंडुलना जिसने मैट्रिक की परीक्षामें 93.20% (466 अंक) लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया।(मेट्रीक 2024)में विद्यालय टॉपर बनने के लिए  विद्यालय फा० फ्रांसिस जेवियर सौरेंग,शिक्षक आशीष साहू सहित समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा रोयलेन कंडुलना को उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए एवं बधाई दी गई।जनता उच्च विद्यालय जितुटोली के प्रथम 466 (93.20%),द्वितीय पीतांबर सिंह 435 (87.00%) वहीं 430 (86.00%) अंक लाकर  रोहन कंडोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को विद्यालय परिवार की ओर…

Read More

अग्निशमन विभाग द्वारा सदर अस्पताल में किया गया मॉक ड्रिल का आयोजन

सिमडेगा:- सिमडेगा में अग्निशमन विभाग द्वारा सदर अस्पताल सिमडेगा में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच कार्यक्रम आयोजित करते हुए आग लगने से बचाव हेतु माॅक ड्रील का आयोजन किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने के कारण एवं उसके सुरक्षित उपायों के बारे में जानकारी दी गई ।इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा ने बताया गया आग तीन प्रकार से होता है ,जिसमें ठोस तरल एवं द्रव इन आग से बचने के लिए हमें फायर सेफ्टी सिलेंडर का उपयोग करना है, एवं सावधानी बरतनी है।…

Read More

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाया गया छापेमारी अभियान

बानो :प्रखंड के बांकी पंचायत के नौमील गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया ।छापामारी अभियान में 50 केजी महुआ जावा को जब्त करते हुए नष्ट किया गया। ए एस आई  अक्षरवर राम के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ नौमील गांव में छापामारी अभियान चलाया गया इस दौरान विभिन्न घरों से 50 केजी महुआ जावा को जब्त करते हुए नष्ट किया गया अक्षरवर  राम ने बताया कि शराब विक्रेताओं को कड़ी फटकार लगायी  है.दोबारा पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी…

Read More

अवैध बालू लदा हुआ ट्रैक्टर किया गया जप्त,सिमडेगा थाना में मामला दर्ज

सिमडेगा: सिमडेगा सदर थाना की पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदा हुआ दो ट्रैक्टर को शनिवार को गरजा नदी के पास जप्त करते हुए सिमडेगा थाना लाया गया। जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद के लिखित शिकायत के बाद दोनों ट्रैक्टर के विरुद्ध अवैध खनन का सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए खनन निरीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लगातार धड़ल्ले से शंख नदी से बालू का उठाव जारी है ,जिस पर छापेमारी की…

Read More

एकलव्य विद्यालय में नामांक हेतु जलडेगा और बांसजोर के 107 अभ्यर्थियों ने दिया परीक्षा

जलडेगा:प्रखंड  के एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में रविवार को एकलव्य आवासीय विद्यालय के लिए नामांकन परीक्षा आयोजित हुई। कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में जलडेगा प्रखंड के 87 और बांसजोर प्रखंड के 20 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दोनो प्रखंड को मिलाकर कुल 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को कदाचार मुक्त पूर्ण कराने के लिए केंद्र में स्थानिक दंडाधिकारी- सह – केंद्र प्रेक्षक के रूप में अरुण कुमार पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक के रूप में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सोमनाथ उरांव, पुलिस पदाधिकारी…

Read More

जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रहा हमारा स्वास्थ्य: बीडीओ  

कुरडेग: जलवायु परिवर्तन से हमारा स्वास्थ्य तेजी से प्रभावित हो रहा है। कार्बन उत्सर्जन से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। इसका परिणाम जलवायु परिवर्तन के रूप में दिखायी दे रहा है। दुनिया के लोग इस पर चिंतित हैं और हर हाल में इसके खतरे को कम करने के उपाय सोच रहे हैं। ये बातें कुरडेग के प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरीशंकर शर्मा ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सिमडेगा जिले के कुरडेग प्रखंड कार्यालय सभागार में ट्रान्स्फोर्मिंग रुरल इंडिया फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल पर 6 अप्रैल…

Read More

महिला कॉलेज सिमडेगा में माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण

सिमडेगा:- अंचलाधिकारी सदर सिमडेगा मो० इम्तियाज अहमद की मौजूदगी में महिला काॅलेज, सलडेगा में माइक्रो आब्जर्वर को लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण के क्रम में उन्हें बताया गया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने में माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पीपीटी के माध्यम से सभी को आगामी चुनाव से जुड़े उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में भलीभांति अवगत कराया गया। माइक्रो आब्जर्वर, जेनरल आब्जर्वर का प्रतिनिधि होता है जो बूथ में होने वाली गतिविधियों नियमानुसार हो रही है कि नहीं,…

Read More

नवोदय विद्यालय में चयन होने पर विद्यालय की ओर से किया गया स्वागत

बानो  -प्रखण्ड के रा प्रा विद्यालय जराकेल की छात्रा रूपा बड़ाईक के नयोदय विद्यालय के लिये वर्ग छः के प्रवेश परीक्षा में सफल होने पर विद्यालय परिवार द्वारा माला पहना कर स्वागत किया।मौके पर बीआरपी घनश्याम साहू उपस्थित थे। इधर रामवि बानो के तीन बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय  कोलेबिरा में हो गया है। राजकीय मध्य विद्यालय के प्रभारी शिक्षक  स्मिथ कुमार सोनी ने बताया कि उनके विद्यालय से शुभम बड़ाईक ,सुधा कुमारी तथा उम्मे कुलसुम का चयन  नवोदय विद्यालय में हो गया उनके चयन होने पर पूरे विद्यालय परिवार…

Read More

जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में नए सत्र के लिए विद्या आरंभ संस्कार का हुआ आयोजन

सिमडेगा:जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा के सभागार में आज विद्या आरंभ संस्कार के लिए एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। नए सत्र का आरंभ करने के लिए यज्ञ का आयोजन गायत्री परिवार सिमडेगा के सहयोग से हुआ। इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्या के महत्व को समझाना और उन्हें शिक्षा के प्रारंभिक संस्कारों से परिपूर्ण बनाना था।यह यज्ञ गायत्री परिवार सिमडेगा के द्वारा किया गया और जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल ने इसकी संगठन सहायता की। यज्ञ में विशेष पूजा-अर्चना की गई और विभिन्न मंत्रों का उच्चारण किया गया, जिससे…

Read More