ठेठईटांगर: प्रखंड के कोनमेजरा पंचायत अंतर्गत कुडपानी खेल मैदान में नवयुवक संघ हॉकी एसोसिएशन कुडपानी और आसनबेड़ा के संयुक्त तत्वधान में आयोजित सात दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता 19वी युवक संघ हॉकी चैंपियनशिप 2022 कुड़पानी का सोमवार शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कोनमेंजरा पंचायत की मुखिया सुषमा बिलुंग ,पंचायत समिति सदस्य शांति बिलुंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।इससे पूर्व कुडपानी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने सभी अतिथियों का पारंपरिक रीति रिवाज से स्वागत किया।खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मनोज कोनबेगी ने कहा की सन 2004से जब यहां आवागमन के लिए रास्ते नही थे ,लोग नदी या पहाड़ पार कर पहुंचते थे उस समय से ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए नव युवक संघ कुडपानी के सदस्यो ने इस प्रतियोगिता की शुरुवात की थी तब से हर वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है जो यहा के खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है,जिला के हॉकी को आगे बढ़ाने के आपलोंगो का बहुत बड़ा योगदान है जिसे भुलाया नही जा सकता,इसी तरह आपलोग ग्रामीण इलाके के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मंच देते रहे हॉकी सिमडेगा आपलोंगो के साथ है। युवक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद ने कहा कि इस सुदूरवर्ती इलाके के लोगों के शिक्षा और खेल में आगे बढ़ाने के लिए मेरे पिताजी स्वर्गीय गौरी शंकर प्रसाद जी ने 5 एकड़ जमीन दान में दी , जिसे हम लोगों ने खुद से समतल कर खेल मैदान बनाया और 2004 से इस प्रतियोगिता की शुरुआत की, और प्रत्येक सुबह शाम में हॉकी खिलाड़ी खुद से अभ्यास कर आगे बढ़ रहे है।

आयोजन को सफल बनाने में युवक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार प्रसाद,उपाध्यक्ष सैमुअल समद,सचिव अजीत तिर्की,उपसचिव शांतियल समद,कोषाध्यक्ष जय मसिह समद,संरक्षक समुराय बा,उप संरक्षक जॉन सुनील लुगुन,सदस्य खड़कधर सिंह,अरविंद कुल्लू,रोशन टेटे,आशा बा,विकास बड़ाइक,संदीप लुगुन उमेश प्रधान,अशोक प्रधान,अजय प्रधान,जितेंद्र सिंह इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका है।