केरसई:विधायक भूषण बाड़ा केरसई प्रखण्ड के गट्टीकछार पहुंच दिवंगत सहायक पुलिस स्व किशोर नायक के श्राद्धकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही दिवंगत सहायक पुलिस के चित्र में पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। साथ ही दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं उन्होंने सरकार से दिवंगत के एक परिजन को सरकारी नौकरी देने के लिए पहल करने की मांग की। साथ ही हर सम्भव मदद करने का भी आश्वासन दिया। मौके केरसई जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत सहायक पुलिस के आत्मा की शांति की कामना की। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुःख की घड़ी में परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की, विधायक प्रतिनिधि निरोज बाड़ा, मनोज प्रसाद, मुंश खेस, शंभु प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, अनिल केरकेट्टा, महेश प्रधान आदि ने भी दिवंगत सहायक पुलिस के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
