डुमरी (गुमला):– डुमरी ब्लॉक के अवरटोली गाँव मे शुक्रवार को फसल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया!चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र के कम्पनी एमडीआर अरविन्द कुमार ने किसानो को 27P37 की जानकारी दी। साथ ही किसानो को खड़ी फसल दिखाते हुए 27P37 को व अन्य हाईब्रिड को वजन कर दिखाया गया साथ ही दोनों धानो में एवं उसकी खेती में होने वाले विभिन्न अंतर एवं फायदे नुकसान की जानकारी किसानों को दी गई। उन्होंने बताया की दोनों धान मे मेहनत एक ही है लेकिन 27P37 धान मे अन्य धान के मुकाबले उपज 5 क्विंटल ज्यादा हुई। कम्पनी के अधिकारी शिद्धार्थ कुमार ने किसानो से पायोनियर 27P37 बीज की खेती कर आर्थिक लाभ उठाकर अपनी आय दुगनी करने की अपील की और साथ ही पायोनियर 27P37 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानो को अन्य सब्जीयो के फसल प्रबंधन सम्बंधित जानकारी दी।
