शुक्रवार को जलडेगा थाना क्षेत्र के कुटुंगिया डुडिंग टोली निवासी बिराजू प्रधान की 5 वर्षीय प्रिया प्रधान नामक बच्ची आग की चपेट में आने से गर्दन से नीचे पूरा शरीर बुरी तरह से जल गया। घटना के दौरान मां जंगल लकड़ी लाने गई थी पिताजी गेनमेर इंद मेला गया हुए था। पंचायत की मुखिया जानकी देवी के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से स्वास्थ्य उप केंद्र जलडेगा लाया गया है। जहां डाक्टर अमित तिर्की के द्वारा बच्ची का प्राथमिक ईलाज किया गया और बेहतर चिकत्सा को ध्यान में रखते हुए सीधे रिम्स रांची रेफर किया गया। बच्ची घर से सौ मीटर दूर अकेली खेल रही थी। क्या से जली कैसे जली पता नहीं चल रहा है।

प्रत्यक्ष दर्शी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बची जैसे जलने लगी आग की लपटों के साथ घर की ओर दौड़ पडी, बच्ची को आग लपटों में देखकर अगल बगल के लोग अचंभित रह गए अनन फानन में लोगों ने आग को बुझाया और मुखिया को जानकारी दी गई। मुखिया बच्ची को अपने गोद में लेकर हास्पीटल पहुंची। मुखिया ने बताया कि पीड़िता को खटिया में लाद कर मुख्य सड़क तक लाया गया जहां पर से उसे एंबुलेंस के सहारे अस्पताल लाया गया। घटना दोपहर 3.30 बजे की बताई गई। पीड़िता के साथ उसकी मां, पिताजी और मामा भी अस्पताल में मौजूद थे।