सिमडेगा:- कोलकाता में रह रहे कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कौनगाड़ी को अदालत के द्वारा झारखंड आने की अनुमति प्राप्त हुई जिसके बाद कल सिमडेगा पहुंचेंगे इधर उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और इसको लेकर जगह-जगह पर स्वागत किए जाएंगे सर्वप्रथम सुबह 8.30 बजे अघरमा में स्वागत 9.00बजे, देवनदी पर तेलंगा खड़िया को माल्यार्पण और उसके बाद कोलेबिरा 10 बजे भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण और सम्बोधन एवं रणविजय सिंह को माल्यार्पण, वहां से लचरागढ़ के लिए प्रस्थान बीच में स्वर्गीय अनिल तोपनो को माल्यार्पण, लचरागढ 11.00 बजे प्रिंस चौक पर आगमन वहां से पदयात्रा करते हुए लचरागढ़ बाजार टांड़ सम्बोधन, वहां से जलडेगा के लिए प्रस्थान,जलडेगा में 12.00 बजे आगमन वहां स्वागत एवं सम्बोधन तथा वहां से गांगूटोली 1.00 बजे आगमन, वहां से बांसजोर 2.30 बजे आगमन तथा ठेठईटांगर 4.00बजे आगमन वहां से सिमडेगा के लिए प्रस्थान तथा खैरनटोली 5.00 बजे शाम एवं 5.15 भठ्टीटोली वहां से सिमडेगा महावीर चौक 5.30 बजे आगमन,6.00 बजे प्रिंस चौक तथा खुंटीटोली आवास पर 7.00 बजे आगमन एवं कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
