हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के नारे के साथ भाजपा सिमडेगा मुख्यालय में किया जनाक्रोश धरना प्रदर्शन

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर विधि व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त :- भाजपा

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा जिला के नगर मंडल बीरू मंडल सेवई मंडल के नेतृत्व में नगर पंचायत सिमडेगा के सामने शनिवार को राज्य सरकार के भ्रष्टाचार जनविरोधी नीति राज्य में बिगड़े विधि व्यवस्था का आरोप लगाकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार पर निशाना साधा।इस प्रदर्शन में जिला महामंत्री दीपक पुरी ने कहा की राज्य सरकार सत्ता में आने से पहले लोकलुभावन तरह-तरह के वादा किए गए थे उसमें एक भी वादा पूरा हुआ नहीं दिख रहा है ।राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है ।इस प्रदर्शन में जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने कहा की राज्य में विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है राज्य में रोज हत्या मर्डर बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं राज की जनता डरी हुई है राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है पंचायत सचिवालय से लेकर राज्य सचिवालय यहां तक की मुख्यमंत्री के कार्यालय तक भ्रष्टाचार चरम पर है लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य सरकार अपराधियों को खुला छूट दे रखी है ।ऐसा प्रतीत होता है कि राज्य में सरकार के संरक्षण में इन सभी घटनाओं को घटित किया जा रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर जिला में सभी प्रखंड मुख्यालय में प्रदेश के निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया


इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से राज्य सरकार को आईना दिखाने का काम किया गया
इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बारी बारी से अपनी बातों को कहा इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ,जिला महामंत्री दीपक पुरी ,नगर अध्यक्ष सतनारायण प्रसाद ,वीरू मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह, सेवई मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन साय ,सुरेंद्र प्रसाद, फुल सुंदरी देवी, पिंकी प्रसाद ,सावित्री देवी ,संतोष बामलिया, नंदिनी दास ,संजय शर्मा, गजानंद बेसरा, सांसद प्रतिनिधि, उपेंद्र श्रीवास्तव, सुमन शर्मा, वीरेंद्र यादव, दिनेश यादव ,प्रकाश दास, गोस्वामी, सतीश प्रसाद, दिनेश मांझी, किरण माला देवी ,दीपिका कुमारी, रागिनी राज, जयंती देवी ,सानिया देवी रूबी कुमारी ,कमला कुमारी ,शकुंतला देवी ,रीना देवी, आदित्य प्रसाद इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment