केरसई में भाजपा द्वारा किया जनाक्रोश धरना

झारखण्ड की भ्रष्ट सरकार को भाजपा जल्द उखाड़ फेंकेगी-गंगोत्री कुजूर

केरसई- भारतीय जनता पार्टी केरसई प्रखंड द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ एक दिवसीय जनाक्रोश धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए एवं जुलूस के रूप में केयर से इंदिरा चौक से लेकर प्रखंड मुख्यालय तक झारखंड सरकार हाय हाय हेमंत सोरेन मुर्दाबाद हेमंत सोरेन होश में आओ जैसे नारे लगाए धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में स्वागत भाषण करते हुए मंडल अध्यक्ष मानकीलाल ने कहा की की झारखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल है चारो ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है,जनता का कोई भी काम बिना पैसे के नही हो रहा है ऐसी सरकार की बिदाई आवयश्क है जनाक्रोश धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह मांडर के पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली झारखण्ड सरकार अब तक कि सबसे भ्रष्ट सरकार है, खनिज संपदा की लूट मची हुई है मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि खुद जेल में है नैतिकता के आधार पर ऐसे मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देनी चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता अब इस सरकार को बर्दाश्त नहीं करेगी जल्द ही इस सरकार की विदाई हो जाएगी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने धरना प्रदर्शन में कहा की लचर सरकार रहने की वजह से तंत्र पूरी तरह पंगु हो चुकी है जनता का एक भी काम नहीं हो रहा है चाहे वह जाति आवाज से हो या किसी संबंधित किसानों का कोई भी कार्य हो प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का भी लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है जिले से लेकर प्रखंड तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मैं चयनित एवं पास हुए लाभुकों को भी सिलेंडर और चूल्हा नहीं दिया जा रहा है, लाभुकों को जल्द इनका हक नहीं दिया जाता है तो भारतीय जनता पार्टी फिर से आंदोलन करेंगे।धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला सोशल मीडिया प्रभारी सह केरसई प्रखंड सांसद प्रतिनिधि रवि गुप्ता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की जल जंगल जमीन के नाम पर आई सरकार के कार्यकाल में सर्वाधिक जमीन एवं खनिज संपदा की लूट हुई है बहू बेटी सुरक्षित नहीं है इस सरकार के कार्यकाल में 5000 से अधिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है 3 साल में सरकार के पास विकास के लिए गिनाने के तीन कार्य भी नहीं है सिर्फ घोषणा करने वाली है सरकार ओबीसी को 27 परसेंट आरक्षण के नाम पर इस वर्ग को चलने का काम किया है सरकार ने निकाय चुनाव में ओबीसी वर्ग को किसी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया है जबकि रघुवर सरकार में ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिया गया था, भाजपा कार्यकर्ता प्रण लेते हैं जब तक झारखंड सरकार को उखाड़ नहीं सकेंगे वह शांत नहीं बैठेंगे।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को महामंत्री प्रभु माझी ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामविलास राणा एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रविंद्र बड़ाईक प्रमुख तरन भोय उप प्रमुख अनीता देवी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनश्री देवी ने भी संबोधित किया।

Related posts

Leave a Comment