सिमडेगा
मॉडल स्कूल पाकरटांड़ में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा है कि पर्यावरण सृष्टि का अमूल्य उपहार है और इसे हमें सहेज कर रखना होगा। प्राचीनकाल में हम पर्यावरण के महत्व को समझते थे और प्रकृति के साथ एक संतुलन की स्थिति थी। किन्तु आज आधुनिक विकास की दौड़ में मानव और प्रकृति के बीच असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे कारण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, बाढ़, सूखे जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। यह समय आ गया है कि हम सजग रहकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अपने आसपास के स्थान में स्वच्छता बनाएं रखें। नदी, तालाब, पोखर को दूषित न करें। प्रदूषण रोकने और पर्यावरण को बचाने के लिए के कम से कम एक पौधा लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। घर में बच्चों को पर्यावरण का महत्व समझाएं और उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाएं। मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, बीडीओ शक्तिकूंज,सीओ पंकज कुमार सहित स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

