ठेठईटांगर: प्रखंड अंतर्गत घुटबाहर पंचायत के लोगों ने रविवार को झारखंड पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ली इस दौरान मुख्य रूप से विधायक कोलेबिरा नमन बिक्सल कौगाड़ी उपस्थित रहे जहां पर उन्होंने लोगों को माला पहना कर सदस्यता ग्रहण कराया। बताया गया कि सुरेश सुरीन एवं किरण बुढ़ के नेतृत्व में झारखंड पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ता उनके दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों,वर्गों, सम्प्रदायों, जातियों का सम्मान करती है।पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है और समाज को एक नई दिशा दी है कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है आजादी के आंदोलन में भी कांग्रेस का अहम रोल था और आजादी के बाद भी कई दशकों तक देश में कांग्रेस का ही राज रहा। इस दौरान किरण बुढ़, खोसला प्रधान, बाल किशोर प्रधान, नंद किशोर प्रधान, घनश्याम प्रधान ,संदीप बुढ, पतरस बुढ़, सूरज बुढ़, सुरेश सुरीन, नीरज सुरीन, पीटर डांग, किशोर लुगुन, कमल बागे, दिलीप बागे, निहीमिया समद, प्रभात जोजो, सुशील समद, रॉबर्ट डांग, कोमल लुगुन, रंजीत बागे, आदि ने पार्टी का दामन थामा।
