सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स, विधि व्यवस्था, उत्पाद, कारा, परिवहन व मानव तस्करी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। खनन टास्क फोर्स की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अवैध खनन व अवैध बालू उठाव से संबंधित अब तक किए गए कार्रवाई की समीक्षा की। तथा जिले में “ए” कैटेगरी के बालू घाट की संचालन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। अवैध खनन ना हो इस दिशा में सभी पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उत्पाद विभाग की समीक्षा के क्रम में उन्होंने क्रिसमस त्यौहार के मद्देनजर देसी शराब की अवैध चुलाई पर रोक लगाने हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाने की बात कही। अवैध देसी शराब चुलाई के तहत् पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई करने की बात कहीं। मानव तस्करी से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मंडल कारा की समीक्षा के क्रम में पदाधिकारी को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी मो शहजाद परवेज़, खनन पदाधिकारी, उत्पाद पदाधिकारी, व अन्य उपस्थित थे।
