झामुमो संयोजक मंडली द्वारा हाथी पीड़ितों के बीच किया कंबल वितरण

केरसई :प्रखंड के अंतर्गत किंकेल पंचायत के सागजोर एवम सहजोर ग्राम में हाथियों द्वारा उत्पात मचाया गया एवम घरों को तोड़ा गया एवम एक व्यक्ति की जान चली गाई मृतक का नाम कमल प्रधान था, इसकी सूचना झारखंड मुक्ति मोर्चा केरसई प्रखंड समिति द्वारा झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मण्डली को दी गई। सूचना पाते ही जिला संजोयक मंडली के सद्स्य सफीक खान , अनिल तिर्की, प्रखंड अध्यक्ष सिमडेगा सुमन मिंज, एवम सक्रीय कार्यकर्ता नुवाश केरकेट्टा घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को कंबल दिए। एवम वहा पर हाथियों को भागने के लिए प्रखंड वन पधाधिकारी को संसाधन मुहैया कराने को कहा तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवम अंचल पधाधिकारी को क्षतिग्रस्त मकान के बदले तुरन्त प्रधान मंत्री आवास निर्गत करने के लिए कहा गया। पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द सरकार द्वारा मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी पहल करने का आश्वासन दिया।

Related posts

Leave a Comment