जिला कांग्रेस कमेटी ने मरीजों में फल बांटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया एवं काटा केक

सिमडेगा:जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। मौके पर जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की के नेतृत्व में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंच मरीजों के बीच फल का वितरण किया। साथ ही सभी रोगियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। मौके पर उपस्थित पाकरटांड़ जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि ईश्वर सोनिया गांधी को दीर्घायु प्रदान करे। जोसिमा ने कहा कि आज देश में महिलाओं में अपनी सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि महिलाओं के लिए भयमुक्त एवं सुरक्षित माहौल बनाया जाए। कहा कि सिर्फ कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, उसे सख्ती से लागू भी करना होगा। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं।

इसके अलावा जयप्रकाश उद्यान में केक काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मौके पर वरीय उपाध्यक्ष डीडी सिंह, प्रदीप केसरी, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन, सिमडेगा जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल, जिप सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, केके रोहिला, सत्ते रोहिला, अध्यक्ष अजित लकड़ा, नवीन वीरेन तिर्की, लुसियन मिंज, प्रतिमा कूजुर, लुइस कूजुर] गोलू, समीर किंडो, संदीप नायक आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment