बोलबा के पीडियापोस में निकाली गई भारत जोड़ो उप यात्रा

बोलबा:बोलबा प्रखंड के पीड़ियापोस पंचायत में पंचायत मुख्यालय से विभिन्न बूथों तक रविवार को भारत जोड़ो उपयात्रा किया गया।इस यात्रा में मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा के कोलेबिरा विधानसभा प्रभारी अनूप लकड़ा के नेतृत्व किया गया। मौके पर अनूप लकड़ा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है,साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है।यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है।

आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं तो आईए साथ मिलकर चलें।इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रेम दास,अमृत मिंज, अन्टोनी केरकेट्टा, रामधनी सोरेंग, जॉर्ज मिंज, अल्बिनुस बाड़ा, रिचर्ड लकड़ा, अब्राहम कुजुर, रोशन बारला, राजेंद्र प्रसाद, भादे सिंह,प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment