सिमडेगा: सिमडेगा परिसदन भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना की अध्यक्षता में गुरुवार को मुख्यमंत्री के 23 जनवरी की “खतियानी जोहर यात्रा” के तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने खतियानी जोहर यात्रा के सफलता के लिए विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की और खतियानी जोहर यात्रा की तारीफ करते हुए कहा – झारखंड के आम जन-मानस का झारखंड के युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति लगाव एंव अभूतपूर्व उत्साह के कारण खतियानी जोहर यात्रा का प्रथम चरण ऐतिहासिक रूप से सफल रहा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सिमडेगा की जनता भी दूसरे चरण के ” खतियानी जोहर यात्रा ” को लेकर काफी उत्साहित है।इस दौरान आयोजित होने वाली सभा में सिमडेगा जिला के सभी प्रखण्डों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग शामिल होंगे। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बाजार ग्रामीण क्षेत्रों में इसका जोर-शोर से प्रचार प्रसार करें ताकि मुख्यमंत्री का आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जा सके। उपाध्यक्ष अनिल तिर्की ने कहा -पूर्व की भाजपा सरकार ने सिर्फ प्रचार पर पैसा खर्च किया है झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीन से जुड़ी पार्टी है ।

इसके नेता झारखंड की माटी के नेता हैं। बिना प्रचार किए सरकार काम करने में विश्वास रखती है पैसा को विकास कार्य में लगा कर उसका सदुपयोग किया जा रहा है। 1932 के खतियान को आधार बनाए जाने से स्थानीय युवाओं व जनता को लाभ मिलेगा।
मौके पर जिला सचिव सफीक खान, उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, उपाध्यक्ष आस्कर डांग, संगठन सचिव कल्याण मिंज,विपिन कुल्लू कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, सह-सचिव सिकंदर बरवा, केन्द्रीय सदस्य पूर्व विधायक वसंत लोंगा,मो शहीद,राकेश लकड़ा, विरजो कन्डुलना फिरोज अली, नारायण मांझी सहित अन्य उपस्थित रहे।