बरसलोया बेलाटोली गांव में भाजपा नेता के प्रयास पर लगाया गया नया ट्रांसफार्मर ग्रामीणों में खुशी

कोलेबिरा: प्रखंड अंतर्गत बरसलोया पंचायत के बेलोटोली ग्राम में विगत 6 महिना से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण बिजली की समस्या से परेशान थे कही पर भी इनकी समस्या सुनी नही जा रही थी ।बेलोटोली के ग्रामीणों ने इसकी सुचना भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार को दी अशोक इंदवार ने भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू को दी और आज उनके सहयोग से बेलोटोली ग्राम मे ट्रांसफार्मर लगवाने का कार्य किया गया । गांव के पाहन के साथ भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक इंदवार भाजपा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार एसटी मोर्चा महामंत्री दीपक चिक बड़ाईक जनेश्वर बिल्हौर के साथ विधिवत रूप से उद्घाटन भी किया बेलोटोली के ग्रामीणों ने इस जनहित कार्य के लिए भाजपा मंडल कोलेबिरा के पदाधिकारी एवं भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव जिला मंत्री तुलसी कुमार साहु का आभार प्रकट किया है।।मौके पर चैतन्य सिंह कृष्णा सिंह मदन मोहन सिंह ईश्वर सिंह जनमेजय सिंह मंगरा पाहन अशोक केरकेट्टा विनोद बड़ाईक आनंद सिंह निरंजन सिह पुरुषोत्तम सिंह मनोज लोहरा सोमा खड़िया सीता देवी हेमावती देवी के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

Related posts

Leave a Comment