केरसई:खुशी, प्रेम और भाईचारा बांटने का संदेश देता है क्रिसमस: विधायक भूषण बाड़ा


केरसई प्रखंड के टैसर पल्ली में रविवार को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में विधायक मद से बने पीसीसी पथ और स्टेज निर्माण का उदघाटन विधायक भूषण बाड़ा ने फीता काटकर किया। यहां उदघाटन के बाद विधायक श्री बाड़ा क्रिसमस गैदरिंग में भी शामिल हुए। जहां विधायक और उनकी धर्मपत्नी जोसिमा खाखा का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मौके पर बच्चों के द्वारा क्रिसमस गीतों पर मनमोहक गीत और नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर विधायक ने कहा कि क्रिसमस का यह त्योहार खुशी, शांति, प्रेम, भाईचारा बांटने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश को जितना बांटेंगे उतना ही वृद्धि होगी। आज का समाज भौतिकवादी होता जा रहा है। हमें अध्यात्मिक होना है। दया का भाव दिखाना है। सेवा का अवसर पाना है। वहीं जोसिमा खाखा ने उपस्थित बच्चों से प्रभु यीशु के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि हम सभी को आपस में मिल जुल कर पर्व को मनाने की अपील की। मौके पर केरसई प्रखण्ड अध्यक्ष डेविड तिर्की, फादर पौलुश लकड़ा, फादर बिनसेंट जोजो, सिस्टर माता रेजिना, मूंश खेस, प्रेमा खाखा, प्रदीप बा, अब्राहम लकड़ा, मुखिया फ्रांसीस, सुरेन ,शशि, शंभू, मनोज, मनोहर, बशारथ,नीतू, कृष्णा,अनिल केरकेट्टा, विजय खेस, रंजनी कुल्लू, फीलीसीता केरकेट्टा, रानी कुजूर,सोनल, बन्नू, बिपिन, जॉनी, शीतल एक्का, नीरोज बाड़ा आदि मसीही उपस्थित थे।मौके पर विधायक और उसकी पत्नी ने गरीब और असहाय लोगों के बीच कम्बल का भी वितरण किया।

क्रिसमस गैदरिंग का उद्घाटन करते विधायक

Related posts

Leave a Comment