बोलबा:अखिल भारतीय रौत्तिया समाज विकास परिषद प्रखंड इकाई बोलबा मालसाड़ा पंचायत अंतर्गत तीन दिवसीय 24 वा शहीद बक्तर साय मुंडल सिंह स्मृति प्रखंड स्तरीय विराट रौतिया महासम्मेलन में समाज के युवक-युवतियों के द्वारा फुटबॉल हॉकी एवं कई प्रकार की खेल कूद का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ जिसमें सिमडेगा झारखंड सहित उड़ीसा छत्तीसगढ़ के के लोगो ने भाग लिया।मौके पर अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद जिला अध्यक्ष रोहित सिंह चेरो ,न्याय संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सचिव सुदर्शन कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह प्रखंड प्रमुख बोलबा सुरजन बड़ाईक और रौतीया समाज प्रखंड कमेटी क्षेत्रीय कमेटी संयुक्त रूप से शहीद वक्तर साय मुंडल सिंह के समक्ष दीप प्रज्जवलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। अतिथियों का स्वागत खंडा निशान की महिलाओं द्वारा किया गया और प्रखंड अध्यक्ष रामजतन सिंह द्वारा किया गया । चेरो न्याय संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए चेरो रौत्तिया का उत्पत्ति और जीवन शैली पर प्रकाश डालें और रौतिया समाज किन्ही के बहकावे में ना आवे और समाज को संगठन बनाए रखें। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के जिला अध्यक्ष श्री रोहित जी ने खेल को बढ़ावा देने की बात कही।वही हॉकी महिला फाइनल मैच के तिलाइजरा बनाम पिडियापोंछ खेला गया जिसमें तिलैजारा को 3-2 से पिडियापोंछ जीत हासिल हुआ। हॉकी पुरुष में खटनजरिया बनाम आर्यन क्लब खटन झरिया ए के बीच खेला गया जिसमें खटन झरिया ने आर्यन क्लब खटन झरिया ए को 0-2 से हराया।वही पुरुष फुटबॉल छात्रसंघ बनाम परबा खेला गया। जिसमें छात्र संघ ने पारबा को 0-1 से हराया ।इसके अलावा पारंपारिक खेल लाठी डंडा और तीरंदाज का भी खेल किया गया लाठी में प्रथम पुरस्कार सोमारू सिंह देवबहाल भरत सिंह खंडा निशान नटवर सिंह बराबर पानी को और महिला लाठी खंडा निशान को प्रथम प्राइज मिला। उसके पुरस्कार महिला समूह देव बहाल तृतीय पुरस्कार साक्षी कुमारी मंच संचालन जगरनाथ सिंह ने भूमिका निभाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देव कुमार सिंह, कैलाश जहुरन ,दिलीप सिंह पारसनाथ, रामप्रसाद बिरसू केसरी, प्रमोद ,जय राम, इसके अलावा महिला समिति मालसाड़ा क्षेत्रीय समिति मालसाड़ा ने भूमिका निभाया अंतिम में पितांबर सिंह धन्यवाद ज्ञापन किया।
