राज्य सरकार हर मोर्चे पर फ़ेल-कर्मवीर सिंह

मंडल कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का सिखाया गुर

सिमडेगा- भारतीय जनता पार्टी सिमडेगा ग्रामीण(सेवई) कार्यसमिति की बैठक सेवई पकरी टोली में एवं बीरू मंडल की बैठक दुर्ग विजय सिंह देव के आवास पर हुई,बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश संगठन प्रभारी कर्मवीर सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय मौजूद थे।सेवई मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन साय ने स्वागत भाषण करते हैं कार्यकर्ताओं को कहा की हमारे मंडल का सौभाग्य है की प्रदेश संगठन प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री हमारे बीच मार्गदर्शन के लिए मौजूद हैं इनके मार्गदर्शन में मंडल में संगठन सशक्त होगा,वहीं बीरू मंडल में मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहां की मंडल के कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं आने वाले चुनौती के लिए संगठन के निर्देश पर कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं।


संगठन प्रभारी कर्मवीर जी ने सबसे पहले दोनो मंडल कार्यसमिति का वृत्त लिया, और संगठन को मजबूत बनाने के गुण कार्यकर्ताओं को दिए। उन्होंने कहा कि आप सभी मेहनती कार्यकर्ता हैं आपके समक्ष आने वाले वर्षों में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव हैं अभी से ही संगठन को मजबूत करें ताकि आने वाले दोनों चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरें।आगे उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान के झारखंड सरकार हर मोर्चे पर फेल है विकास कार्य पूरी तरह ठप है, सरकार ना नियोजन नीति बना पा रही है और ना स्थानीय नीति बेरोजगार रोजगार की आस में बूढ़े हो रहे हैं चारों तरफ राज्य में भ्रष्टाचार का एवं डर का माहौल है महिलाएं एवं व्यापारी भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। कार्यकर्ता कमर कस लें कि आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है, इससे पूर्व अतिथियों के आगमन पर गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं द्वारा हम का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल पर लाया गया अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और बंदे मातरम गान कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक पूर्व मंत्री विमला प्रधान जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव महामंत्री दिपक पूरी जिला सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता सेवई मंडल प्रभारी सतीश पांडेय सह प्रभारी राकेश रविकांत बीरू मंडल प्रभारी अनूप प्रसाद रणधीर कुमार दुर्ग विजय सिंह देव् तुलसी साहू सुजान मुंडा बसंत मांझी हीरा राम गजानंद बेसरा पिंकी प्रसाद शिखा अग्रवाल सहित दोनों मंडल के महामंत्री उपाध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष बैठक में मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment