कलीसिया को मजबूत करने में काथलिक महिला संघ का रहा है सराहनीय योगदान: विधायक भूषण बाड़ा

गरजा बी मण्डली में नोर्थ वेस्टन जीईएल चर्च सिमडेगा पेरिश महिला संघ का 14वां वार्षिक बाइबल क्लास का आयोजन
सिमडेगा
नोर्थ वेस्टन जीईएल चर्च सिमडेगा पेरिश महिला संघ का 14वां वार्षिक बाइबल क्लास का आयोजन गरजा बी मण्डली में सम्पन्न हुआ। विधायक भूषण बाड़ा भी शुक्रवार की देर रात कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही विधायक का महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। विधायक ने महिलाओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। अपने सम्बोधन में विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि समाज एवं राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका अहम है। महिलाओं के योगदान के बिना किसी भी देश की उन्नति संभव नहीं है। महिलाएं जिस काम में हाथ बढ़ाती है निश्चित तौर पर मुकाम हासिल होता है।उन्होंने कहा कि मसीही कलीसिया को मजबूत करने में काथलिक महिला संघ का गठन मिल का पत्थर साबित रहा है।

आप सभी महिलाओं का कार्य कलीसिया की मजबूती में काफी सराहनीय रहा है। घरेलू महिलाएं होने के संघ की सभी सदस्य हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है। विधायक ने कहा कि महिलाएं परिवार बनाती है। परिवार घर बनाता है। घर समाज बनाता है और समाज ही देश बनाता है। इसका सीधा सीधा अर्थ यही है की महिला का योगदान हर जगह है। महिला की क्षमता को नज़रअंदाज करके समाज की कल्पना करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और महिला ससक्तिकरण के बिना परिवार, समाज और देश का विकास नहीं हो सकता। कार्यक्रम में जोनशन मिंज, शिशिर मिंज, उदय, हेरमोन तिर्की सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment