राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर जूनियर कैंब्रिज स्कूल में दिखाई गई रमन इफेक्ट -नई किरण की खोज फिल्म

सिमडेगा: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के मौके पर जूनियर कैंब्रिज स्कूल सिमडेगा में विद्यालय के बच्चों के बीच रमन इफेक्ट – नई किरण की खोज नामक फिल्म के प्रदर्शन की गई जो विज्ञान प्रसार के द्वारा बनाई गई थी। फिल्म के माध्यम से बच्चों को रमन इफेक्ट की जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि डॉक्टर सी वी रमन ने जो खोज 28 फरवरी 1928 को किया था, उसी के बदौलत आज पूरी दुनिया मादक पदार्थों को पकड़ने में भरपूर उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ भूगर्भ शास्त्रियों के द्वारा खनिजों की पहचान करने, डी एन ए, आर एन ए के विश्लेषण में,रोग निदान में, हीरो की गुणवत्ता को जांचने में करते हैं। इसी के बदौलत डॉक्टर सी वी रमन को सन 1930 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था। बच्चों के बीच फिल्म प्रदर्शन के पश्चात एक क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बच्चों को संबोधित करते हुए विज्ञान की शिक्षक ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को उन्होंने रमन इफेक्ट की खोज की थी जिसके कारण भारत में 28 फरवरी को विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।सर रमन का मानना था कि देश का निर्माण सोने और पैसों से या फैक्ट्रियों में नहीं होती बल्कि देश का निर्माण उसके पुरुषों महिलाओं और बच्चों के मानसिक व शारीरिक ताकत में होती है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment