पकड़टांड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का अयोजन, उत्कृष्ट महिलाओं को जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने किया सम्मानित
सिमडेगा
जेएसएलपीएस के तत्वावधान में पकड़टांड़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा न
उपस्थित थे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान जोसिमा खाखा ने प्रखंड में उत्कृष्ट काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने महिलाओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा और राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को लेकर काफी गंभीर है। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है। इसी कड़ी में आजीविका संवर्धन हुनर अभियान, फूलो- झानो आशीर्वाद अभियान, सुकन्या समृद्धि योजना, पलाश ब्रांड जैसी कई योजनाएं धरातल में उतारी गई है।

महिलाएं जागरूक हो और योजना का लाभ उठाएं। सरकार ने पलाश मार्ट शुरू किया है। जिसका संचालन का जिम्मा जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं को दिया है। यह झारखंड सरकार का ब्रांड है जो भी उत्पाद इस ब्रांड के अंतर्गत रखी जायेगी अथवा बेची जायेगी वह पलाश के नाम से बिकेगा। झारखंड में अब कोई भी महिला सड़क पर हड़िया- दारु बेचती नहीं दिखेगी। सड़क किनारे हड़िया दारू बिक्री करने वाली महिलाएं भी अब काफी कम दिखाई देती है। इसके लिए हमारी सरकार ने भी पहल किया है। मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, मुखिया बिनिता खाखा, मुखिया रेखा तिग्गा, ज्योति प्रकाश कुल्लू, पंसस प्रतिमा कूजुर, जेएसएलपीएस बीपीएम अरुण महतो, रुक्मणि देवी, मगरेट कुल्लू, बिमला देवी, शशिकला कीड़ो, कलावती देवी, पुष्पा केरकेट्टा, बिन्दुमती कीड़ो, ललिता देवी, अल्बिना केरकेट्टा, सुषमा केरकेट्टा, सामुएल निरोध मड़की, विवेकानंद भगत आदि उपस्थित थे।
