आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी
बानो:-महिला दिवस के अवसर पर झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में प्रखंड के जेएसएलपीएस आजीविका महिला संकुल संगठन की महिला सखी दीदीओं को उनके अधिकारों से सम्बंधित कानूनी सहायता की जानकारी पैनल अधिवक्ता पद्मन सिंह द्वारा दी गई।उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिलाओं दी जानेवाली निःशुल्क कानूनी सहायता के विषय में जानकारी दी।मानव तस्करी , महिला उत्पीड़न एवं उसके सरक्षण,डायन प्रथा उन्मूलन, महिलाओं पर होनेवाली घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण से सम्बंधित कानून की जानकारी दी।

पद्मन सिंह ने नशा से मुक्त समाज बनाने के लिए महिलाओं को अपनी भागीदारी बढ़ाने की बात कही।वर्तमान में नशा करने से परिवार तबाह हो रहे हैं, बच्चो की शिक्षा दीक्षा पर प्रभाव पड़ रहा है जिससे हमारा समाज टूट रहा है।वर्तमान में समाज के प्रति महिलाओं का दायित्व काफी बढ़ गया है। महिलाओं को शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि यदि हमारी बच्चियां शिक्षित होंगी तो दो परिवार शिक्षित होगा इस लिए बच्चियो की पढ़ाई पर ध्यान देने की बात कही।विधिक जागरूकता शिविर में पीएलवी मदन दास, मो मुस्कतिम , बीपीओ मृत्युंजय कुमार , बालमुकुंद सिंह ,गौतम साहू आदि लोग उपस्थित थे।
