सिमडेगा:-भारतीय जनता पार्टी जिला सिमडेगा के द्वारा 10 मार्च से 20 मार्च तक बूथ सशक्तिकरण अभियान के निमित्त भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर को हुरदा मंडल के बूथ प्रबधंन प्रभारी एवं पन्ना प्रमुख प्रभारी बनाया गया। बूथ सशक्तिकरण को गति देने के लिए प्रभारी संजय ठाकुर हुरदा मंडल में तीन दिवसीय प्रवास कर मंडल के प्रत्येक पंचायत पर शक्तिकेंद्र संयोजक ,सह संयोजक एवं पंचायत में आने वाले सभी बूथ अध्य्क्ष के साथ बैठक कर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की जानकारी देते हुए बूथ स्तरीय कार्यो का विभाजन किया गया। सभी पंचायतों पर शुक्रवार को बैठक सम्पन्न हुआ। मंडल के सभी 6 पंचायतो की बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष ओमीन सिंह ,मंडल प्रभारी शकुंतला देवी,मंडल महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह,नारायण सिंह,धनेश्वर सिंह,शर्मा सिंह,सहदेव मांझी,रवि चिक बड़ाईक, सोकड़ों सिंह, राजेश सिंह,जीतपहान सिंह,कमल सिंह,ललीता देवी,सुलोचनी देवी,बुधनी देवी,पार्वती देवी,जानकी देवी के अलावे प्रत्येक पंचायत की बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ता शामिल हुए।
