मेरोमडेगा में सांसद जन पंचायत का आयोजन मंच छोड़ जमीन पर बैठकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया ग्रामीणों से संवाद

गांव के विकास के लिए जितना पैसा चाहिए केंद्र देने को तैयार:-अर्जुन मुंडा

ठेठईटांगर:- सिमडेगा जिले के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत मोरमडेगा में सांसद जन पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय सांसद केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य मामले भारत सरकार के द्वारा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को रखा और अंचल और ब्लॉक में हो रहे कार्यों की लोगों के बीच जानकारी दी। और इस संदर्भ में वहां के अंचल अधिकारी समीर कश्यप ने भी अंचल के कार्यों का प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने बताया अंचल का कार्य  रैयत जमीन का लगान वसूलना और सरकार तक पहुंचाना जमीन पर अवैध कब्जा ना हो उस पर ध्यान रखना प्रकृति आपदा पर मुआवजा दिलाना इन सब कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा आजीविका के साथ विकास योजनाओं और जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना वही ब्लॉक गठन के संबंध में के मंत्री द्वारा पूछे जाने पर बताया गया ब्लॉक के अंदर कई पंचायतें होती है जिसका प्रशासनिक नियंत्रण के साथ मानव प्रगति के रूप में लाना वही जल जीवन का मिशन कार्यक्रम के संबंध में प्रधानमंत्री योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अभी योजना यहां पर नहीं चल रही है पर आने वाले समय पर चालू होगी जिसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा।वही केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों को कृषि कार्य के लिए प्रेरित किया साथ ही पानी बर्बाद नही करने का संकल्प  दिलाया साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मैरोन देगा में घोषणा की के केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर घर नल योजना से आच्छादित किया जाएगा मेरोमडेगा पंचायत में हर घर मे पानी पहुंचाया जाएगा।राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहां कि गांव के विकास के लिए जितना भी पैसा चाहिए केंद्र सरकार देने को तैयार पर राज्य सरकार खर्च ही नहीं करती है।इससे पूर्व गर्मजोशी से मेरोमडेगा  के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

श्याम मंदिर के गुंबद का ढलाई में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रहे उपस्थित

इधर श्री श्याम मित्र मंडल के द्वारा बनाए जा रहे भव्य श्याम मंदिर के गुंबद का ढलाई रविवार को पूजन के साथ शुरू हुआ । मौके पर सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित हुए थे। वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोच्चार के बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुंबद ढलाई के लिए पूजन करते हुए अपनी सेवा की। इसके बाद श्याम भक्तों के द्वारा श्रमदान करते हुए गुंबद की ढलाई शुरू की गई। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने श्री श्याम मित्र मंडल को शुभकामना देते हुए धर्म के मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करने की अपील की। श्याम मित्र मंडल के द्वारा केंद्रीय मंत्री का स्वागत भी किया गया।

केन्द्रीय मंत्री ने सासंद खेल महोत्सव का किया उद्घाटन

ग्रामीण स्तर से खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से भारत सरकार एक नई सोंच के साथ सांसद खेल महोत्सव करा रही है। इसी के तहत सिमडेगा में भी आज सांसद खेल महोत्सव की शुरुआत हुई। जिसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने किया।आदिवासी बहुल जिला सिमडेगा के गांवों में छुपी खेल प्रतिभा अब उभर कर सामने आएगी। जिसको निखार कर बड़े मंच तक ले जाया जाएगा। जिले में आज सासंद खेल महोत्सव की शुरुआत ठेठईटांगर प्रखंड से की गई। जहां जनजातीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री सह स्थानीय सासंद अर्जुन मुंडा इसका उद्घाटन किए। इस मौके पर उन्होने खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार खेल को आगे बढाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस खेल महोत्सव के जरिये खिलाड़ी उभर कर ओलंपिक स्तर तक जाएगें। उन्होने कहा भारत गांव का देश है। गांव की प्रतिभा जब सामने आएगी तब भारत चमकेगा। सासंद खेल महोत्सव राष्ट्र निर्माण में अहम होगा। उन्होने कहा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास।

कोलेबीरा प्रखंड के बरसलोया गांव में सांसद जन पंचायत का आयोजन

सिमडेगा के कोलेबीरा प्रखंड के बरसलोया गांव में आज सांसद जन पंचायत का आयोजन हुआ।इस अवसर पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसी क्रम में एक बहन ने उनके गांव को नशामुक्त करने के लिए कुछ सुझाव दीं। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को निपटाने का निर्देश दिया।

जलडेगा  के गांगुटोली गांव में सांसद जन पंचायत का आयोजन

सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड के गांगुटोली गांव में आज सांसद जन पंचायत का आयोजन हुआ।स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा पिछले नौ साल में देश में विकास का काम गांव के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुँच रहा है।अब नये भारत का निर्माण हो रहा है।अब दूर दराज के गांवों तक आधारभूत संरचना का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए और कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से निपटाने का निर्देश दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

केंद्रीय  मंत्री अर्जुन मुंडा ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना मद अन्तर्गत कार्यपालक अभि. NREP सिमडेगा द्वारा कार्यान्वित योजना ग्राम गुड़गुड़टोली से मेरोमडेगा पथ मुरमीकरण कार्य का किया शिलान्यास।साथ ही जलडेगा मुख्यालय में सेड का निर्माण एवं कोलेबिरा प्रखंड के बरसलोया में भी सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ,संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह ,सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष भोला साहू, महामंत्री दीपक पूरी ,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ,अमरनाथ बामलिया, सो मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता ,कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, ठेठईटांगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप बड़ाईक ,कार्यकारी अध्यक्ष सुर्जन प्रधान ,कोनपाल मंडल अध्यक्ष विजय महतो ,रामविलास बड़ाईक ,मीडिया सह प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव ,जलडेगा मंडल अध्यक्ष मोतीलाल ओहदार ,सांसद प्रतिनिधि सुजान मुंडा ,कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार, चंदन लाल, फणीभूषन साहा ,पिंकी प्रसाद, कंचन सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

Related posts

Leave a Comment