धूमधाम एवं श्रद्धा भक्तिभाव के साथ चैती दुर्गा पूजा संपन्न

विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ी महिलाओं की भीड़

सिमडेगा: शहर के दो पूजा पंडालों में आयोजित चैती दुर्गा पूजा का समापन शुक्रवार को मां दुर्गे की प्रतिमा की विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई। शुक्रवार को दोनों ही पूजा पंडालों के द्वारा विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे के धुन पर महिलाएं थिरकती नजर आईं। वहीं जय श्री राम… जय माता दी के जयघोष के साथ माहौल पूरा भक्ति में हो गया।चैती दुर्गा पूजा समिति सलडेगा द्वारा चैती दर्गा पूजा संपन्न होने के बाद शुक्रवार को श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गे की शोभा यात्रा निकाली गयी।वहीं ठाकुरटोली पूजा पंडाल के द्वारा भी विशाल विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिलाएं भी शामिल रहीं।

दोनों ही पूजा पंडाल में पिछले 28 मार्च  से ही प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही थी।लगातार तीन दिनों तक पूजा अर्चना के बाद शुक्रवार को  मां शेरावाली की भव्य  शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी।शोभा यात्रा में काफी संख्या में महिला-पुरुष ने आस्था के साथ भाग लिया।शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे थे तथा मां दुर्गे  की जय, मां शेरावाली  की जयकारे लगा रहे थे।शोभा यात्रा में शामिल लोग भक्ति गीतों धुन पर झूमते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा में शामिल लोग शहर का भर्मण कर  जलाशय तक गये।जहां मां दुर्गे की प्रतिमा को जल में विसजिर्त किया गया।शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मनोज सिंह, वार्ड पार्षद शशि गुड़िया,अरुण सिंह,वार्ड पार्षद सुनीता देवी, अध्यक्ष अभय विश्वकर्मा, जगदीश सिंह,सचिव आनंद जायसवाल, प्राचार्य राजेंद्र साहू,रविकांत सिंह, निरंजन प्रसाद,नागेंद्र पाठक, दिलीप महतो,राकेश कुमार चंचल,  मितेश सिंह, नितिन कुमार,संदीप महतो,गणेश महतो, विक्रम महतो,अरविंद श्रीवास्तव, अखिलेश प्रसाद, मिथुन सिंह, कृष्णा भारती,  महावीर महतो,अमित केसरी, विष्णु हजाम, नवीन सिंह,मुरारी प्रसाद,कलेश महतो के अलावा अन्य लोग शामिल.

Related posts

Leave a Comment