प्रभु यीशु मसीह के बताए मार्ग का करें अनुसरण:विशप विंसेंट बरवा

सिमडेगा:जिले में रविवार को खजूर पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खजूर पर्व को लेकर मसीही धर्मावलंबियों में उत्साह का माहौल रहा। सुबह से ही मसीही धर्मावलम्बी अपने हाथों में खजूर की कोमल कोमल डाली लेकर गिरजाघरों में पहुंचे एवं जहां पुरोहितों की अगुवाई में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। मिस्सा पूजा से पर्व खजूर शोभायात्रा भी निकाली गई। जिला मुख्यालय के संत अन्ना गिरजाघर में भी खजूर पर्व हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। खजूर पर्व के मौके पर गिरजाघर परिसर मसीही धर्मावलम्बियों से खचाखच भरा हुआ था। चर्च परिसर में पांव रखने की जगह नहीं हो रही थी ।भीड़ को देखते हुए मिस्सा पूजा स्थल में भी बदलाव किया गया है। पहले जहाँ चर्च परिसर के बरामदे में मिस्सा बलिदान चढ़ाया जाता था। वहीं इस वर्ष चर्च परिसर के दक्षिणी छोर में मिस्सा बलिदान चढ़ाया जा गया। सम्पूर्ण धर्मविधि विशप विंसेंट बरवा की अगुवाई में किया गया। बिशप का सहयोग बिजी फा इग्नासीयूस टेटे, फा एमानुएल बरला सहित दर्जनों पुरोहित किया।। यहां खजूर पर्व को लेकर अलग अलग पांच स्थानों से खजूर शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी लोग चर्च परिसर पहुंचे।

मिस्सा पूजा के दौरान उर्सुलाइन की छात्रों द्वारा मिस्सा गीतों का संचालन किया गया।इधर जिले के सभी गिरजाघरों में भी खजूर शोभायात्रा निकाली गई। अपने संबोधन में विशप विंसेंट बरवा ने कहा कि बिशप ने खजूर पर्व का संदेश देते हुए कहा कि प्रभु यीशु की तरह ही विनम्र दीन बनकर जीवन में आगे बढ़ें। बिशप ने कहा कि यीशु ख्रीस्त के येरूसेलेम में प्रवेश का यह समारोह है। आज से एक सप्ताह विश्वासी पास्का पर्व तक विशेष मनन चिंतन में रहकर गुड फ्राइडे पर विशेष नजर रखते हुए परोपकारी पाप से दूर रहने का प्रयास करते हैं। मौके पर हजारों की संख्या में मसीही समुदाय के लोग खजूर पर्व में शामिल हुए

Related posts

Leave a Comment