केंद्र सरकार ने साजिश के तहत राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए रचा है षड्यंत्र: जिप सदस्य जोसिमा खाखा

जिला कांग्रेस कमेटी ने कई गांवों में चलाया जय भारत सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम

सिमडेगा:-जिला कांग्रेस कमिटि के जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की की अध्यक्षता में विभिन्न गांवों में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जय भारत सत्याग्रह आंदोलन  कार्यक्रम सिमडेगा प्रखण्ड के सेवई गोरियाबाहर, बनाबिरा बाजारटॉड , पाकरडाँड़  प्रखण्ड के टकबा बाजार , केउंदडीह आदि गांव में किया गया।मौके पर डेविड तिर्की  ने राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाने का काम किया। उनकी आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र रचा है। वहीं पाकरडांड जिला परिषद सदस्य जोसीमा खाखा ने कहा कि  केंद्र सरकार ने साजिश के तहत राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए षड्यंत्र रचा है। कांग्रेस पार्टी सरकार के इस फैसले के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह चला रही है।  उन्होंने ने कहा कि राहुल गांधी ने एक ही सवाल पूछा था कि अडानी की शेल फर्जी  कंपनी में 20 हजार करोड़ रुपये किसने इन्वेस्ट किया है। असली सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं? राहुल गांधी कर्नाटक के कोलार में चुनावी भाषण देते हैं।16 अप्रैल 2019, भाजपा विधायक पुणेश मोदी गुजरात के सूरत में शिकायत करते हैं.

7 मार्च 2022,शिकायतकर्ता अपने ही देश में हाई कोर्ट से स्टे की माँग करते हैं। हाई कोर्ट स्टे दे देता है। 7 फरवरी 2023 राहुल गांधी मोदी और अडाणी के संबंधों पर सवाल करते हुए लोक सभा में एक जोरदार भाषण देते।शिकायतकर्ता गुजरात हाई कोर्ट से अपने स्टे के रिक्वेस्ट को वापस ले लेता है।16 फरवरी 2023 ट्रायल कोर्ट में सुनवाई फिर शुरू होती है।27  मार्च 2023,’ट्रायल कोर्ट राहुल गांधी को दोषी ठहराते हुए दो साल की अधिकतम सजा देता है। 23 एवं 24 मार्च को 24 घंटे के भीतर लोकसभा सचिवालय राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर देता है। जोसिमा ने कहा कि राहुल गांधी को सिर्फ टारगेट किया जा रहा है। असली मकसद अडानी को बचाना है। देश मे पहली बार किसी सरकार ने खुद जानबूझ कर संसद को बाधित किया। भाजपा के मंत्रियों ने मनगढ़त आरोप लगाकर संसद में राहुल गांधी के खिलाफ हमला बोलना शुरू किया। राहुल गांधी ने लिखित और मौखिक रूप से तीन बार लोकसभा के अध्यक्ष से उन मंत्रियों के आरोपों पर बोलने देन के लिए अनुरोध किया। लेकिन उन्हें संसद में बोलने का अवसर नहीं दिया गया। इससे साफ होता है कि मोदी नहीं चाहते कि अडानी के साथ उनका जो रिश्ता है, वो और उजागर हो। दरअसल मोदी जी नही चाहते है कि देश के संसद में  मंहगाई पर, गरीबो का , मजदूरों का , किसानों का , छोटे ब्यापारियों के हक में कोई आवाज ऊठे । इसलिए साजिस कर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करते हुए आने वाले 2024 के लोक  सभा चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इस तरह बक कार्य किया है। कार्यक्रम  को संचालन सिमडेगा प्रखण्ड अध्यक्ष नवीन वीरेंद्र तिर्की एव पाकर डांड  प्रखण्ड अध्यक्ष रजत लकड़ा ने किया है। मौके पर प्रदेश महासचिव सह नगर परिषद सदस्य पुष्पा कुल्लू, सिमडेगा जिला परिषद सदस्य शांतिबाला केरकेट्टा, वरिष्ठ कांग्रेसी जोनसन मिंज, अजित लकड़ा ,पीसीसी डेलीगेट प्रदीप केशरी, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन , पूर्व मुखिया शिशिर मिज, रामकिसुन प्रसाद, प्रतिमा कुजूर, बिनय तिग्गा, अरमान खान  प्रदीप लकड़ा,विजय केरकेट्टा,वाल्टर सियोम,  ललित मिज, प्रखण्ड अध्यक्ष रजत लकड़ा, मुखिया रेखा रोहिणी तिग्गा, पंचायत अध्यन जॉन कुल्लू, भूषण तिर्की, जोसेफ बिलुंग, इंदुमती कीड़ो , तरसिल्ला किड़ो, कुलदीप सोरेंग, अनिल तिग्गा ,प्रताप कुल्लू , आलोक केरकेट्टा , बिहारी लाल साहू , अजय महतो , बिपिन डूंगडुंग आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment