सिमडेगा:- उपायुक्त सुशांत गौरव ने सोमवार को राज्य सरकार के द्वारा 29 दिसम्बर 2021 को सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू की गई समर अभियान के संफल संचालन की दिशा में जिला व प्रखण्ड के अधिकारियों संग एनआईसी कक्ष में ई-मुलाकात के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उपायुक्त ने नये साल की पहली बैठक समर अभियान से की वहीं सभी पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होने प्रखण्ड वार समर अभियान की गहन्ता से समीक्षा करते हुए जिला व प्रखण्ड के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दियें। बानो, जलडेगा, कोलेबिरा, सिमडेगा एवं ठेठईटांगर के कार्यों की समीक्षा के क्रम में प्रगति के कार्यों को ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले में पूर्व में दो लाख लोगों का एनिमिया की जांच कर, एनेलाईसिस करते हुए जिले में एनिमिया ग्रस्ति क्षेत्रों में पोषण के क्षेत्र में कार्य किया गया है। उपायुक्त ने सर्वे के कार्यों में दो लाख लोग जिनका जांच किया गया है, उन्हे ट्रेक करते हुए अविलम्ब डेटा में शामिल करने का निर्देश दिया। एनिमिया फेलो भी जिले में पदस्थापित है। उन्होने समर अभियान के तहत् सर्वे के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। प्रत्येक दिन एक बार प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सीडीपीओ को अभियान की समीक्षा करने एवं साप्ताहिक समीक्षा कर सिविल सर्जन एवं अनुमण्डल पदाधिकारी को कार्यवाही प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया। साथ हीं कुपोषित बच्चों को अविलम्ब एमटीसी में भर्ती करने की बात कही।
