जलडेगा:जलडेगा प्रखण्ड के ओड़गा में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम प्रखण्ड अध्यक्ष सुशील जडिया के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष मो शमी आलम एवं जिला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा उपस्थित थे। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत सत्याग्रह आंदोलन की मुहिम शुरू की गई है। पार्टी नेतृव के आह्वान पर आयोजित इस मुहिम के तहत बृस्पतिवार को ओड़गा में की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुशील जडिया ने किया।इस दौरान मौजूद रहे मो शमी आलम ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार केवल और केवल दमनकारी नीति पाल के रखी है। ललित मोदी, नीरव मोदी आदि द्वारा देश के हजारों करोड़ की राशि चपत लगाया जाना चोरी नही तो किया है। चोर को चोर कहे जाने पर क्या परेशानी है। पर मोदी सरकार को सच और सवाल से कोई मतलब नही है। न्यायालय आदेश के तुरंत बाद आनन फानन में राहुल गांधी की सदस्यता को खत्म किया जाना मोदी सरकार की नीति और भय को उजागर करता है सदन में राहुल गांधी का माइक म्यूट किया जाना, और इन दिनों हुई सारी कार्यशैली सीधे तौर पर लोकतंत्र को खत्म किया जाना है। इसके लिए पार्टी बूथ स्तर तक संघर्ष करेगी। प्रखंड अध्यक्ष सुशील जाडिया ने कहा कि सच को सच कहना गुनाह है तो पार्टी यह गुनाह करती रहेगी। सदस्यता खत्म किये जाने के साथ ही राहुल गांधी को आवास खाली किये जाने का आदेश दिया गया है। खैर, सच के रास्ते पर बढ़ चले राहुल गांधी आवास छोड़ने की तैयारी कर ली है। अपने नेता राहुल गांधी को आश्रय देने के लिए प्रखंड से देश भर के कार्यकर्त्ता तैयार है। इधर झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर जलडेगा मे जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को स्थागित कर ओड़गा में दो मिनट का मौन रखते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया।कार्यक्रम में प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव जमीर अहमद उर्फ प्रिंस, जमीर हसन, पंकज कुमार साहु, अनिल डांग, रहीम खान, सुनील सुरीन, कमरुदीन खान, अर्जून होरो, अमर तोपनो, मशीदास तोपनो, लाजरूस समद, मनोज जोजो, निरल जोजो, नेलन कांडुलना, ओमप्रकाश कांडूलना सभी पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष गण उपस्थित थे।
