संत आसाराम बापू के जन्मदिन पर बानो रायकेरा में भव्य संकीर्तन यात्रा का हुआ आयोजन

बानो -प्रखंड के रायकेरा स्थित संत आसारामजी आश्रम से बिरंगा टोली ,मरानी होते हुए हुरदा तक लगभग 5 किलोमीटर दूर भव्य संकीर्तन यात्रा निकाली गई। यह कार्यक्रम परम पूज्य संत आसाराम जी बापू के अवतरण दिवस के निमित्त किया गया। इसमें सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चे पैदल कीर्तन के साथ नाचते गाते एवं झूमते हुए हरि नाम कीर्तन में सराबोर हो गए। आश्रम में भंडारा का आयोजन किया गया था, सब को प्रसाद वितरण किया गया और जगह जगह पलाश शरबत का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन के लिए एक समिति बनाई गई थी जिसके अध्यक्ष  मदन जी सचिव  चंदा साहू एवं कोषाध्यक्ष श्री बाल बिहारी साहू थे।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू जागरण मंच के प्रदेश परावर्तन प्रमुख  संजय कुमार वर्मा, श्रीयोग वेदांत सेवा समिति रायकेरा के सचिव सह प्रांत मंत्री  शिव शरण जी, अध्यक्ष श्री गुरुदत्त जी, नरेंद्र जी, सीएससी बाल विद्यालय के संचालक दिनेश जी, प्रदीप  देवराज भाई, भूषण , रामधनी, तिलक चंदन, बिरसा, गोपाल शरण, गिरधारी, मोहन, गौतम, शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य मानुएल मुंडा जी, योगेंद्र जी, बहन द्रोपदी देवी, संध्या देवी, अंबिका देवी, शकुंतला देवी, कलावती देवी, निर्मला देवी, बिंदेश्वरी देवी, झालमईत देवी, सोहानो देवी, शांति देवी, बिरसमनी  कुमारी, सीता, निर्मला, संजू, मंजू, सुधा, सावित्री, देवमणि देवी, घुरनी देवी के साथ-साथ सैकड़ों लोग भाग लिए। मौके पर  गिर्दा ओपी प्रभारी श्सत्य प्रकाश उपाध्याय  अपने पूरे दलबल के साथ उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment