कोलेबिरा: एडेगा पंचायत के पोग्लोया राजस्व ग्राम में जेएसएलपीएस के वी ओ स्तर पर वार्षिक आम सभा जमा हुआ बैठक।आपको बताते चले की जेएसएलपी एस के दीदीयों के द्वारा आए गए सभी अतिथियों का स्वागत स्वागत गीत, हाथ धुलाई और फुल गुच्छ देकर किया गया। थाना से आए SI इंद्रजीत सर के द्वारा असुरक्षित पलायन , नशाबंदी, मानव तस्करी के बारे में दीदियों को विस्तृत जानकारी दिए तथा संभव सहयोग करने की बात बोले। बीपीएम महोदया प्रेरणा ज्योत संगा के द्वारा महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप बहुत अच्छे से अपना कार्य कर रहे हैं इसी प्रकार अपना मन लगाकर कार्य करते रहें। इस बैठक में टपक सिंचाई , कौशल विकास परियोजना,RF, VRF, CIF बैंक लिंकेज , ऑडिट ग्रेडिंग, डायन कुप्रथा की दीदी को दिया गया सहयोग, प्रवासी मजदूरों को निर्गत किया गया लाल कार्ड आदि विषयों पर चर्चा किया गया। इस बैठक को सफल बनाने में VO की अध्यक्ष नेलानी मुंडू सचिव अलोका देवी कोषाध्यक्ष मंदोदरी देवी VOA नामलेन तोपनो सक्रिय पुष्पा देवी सदस्य सुशीला देवी, कमला, देवी धिरा देवी ,क्रांति देवी एलानी तोपनो आदि भारी संख्या में महिला उपस्थित थे इसी के साथ JSLPS के BC अफ़ान राणा, CC मनोज गोस्वामी , IPRP रजदेव सिंह और GCRP सुषमा देवी LH BRP विनीता देवी समिल थे।
