सिमडेगा:08मई से 10 मई तक जमशेदपुर ,पूर्वी सिंहभूम में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में भाग लेने के लिए हॉकी सिमडेगा की सब जूनियर पुरुष टीम रविवार को जमशेदपुर रावण हुई। 04 मई हॉकी सिमडेगा द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ियों का हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,पंखरासियुस टोप्पो,कोच सुजीत एक्का,अनु राहुल मिंज,रोहित बेसरा,वेद प्रकाश भोक्ता की देखरेख में इनका विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था,जिसमे से बेस्ट 18 खिलाड़ियों को जिला टीम से खेलने के लिए आज जमेशदपुर भेजा गया।सब जुनियर प्रतियोगिता के समापन के साथ ही जूनियर हॉकी चैंपियनशिप भी 10 से 12 मई तक जमशेदपुर में आयोजित है जिसके लिए भी सिमडेगा जिला जूनियर पुरुष हॉकी टीम 09 मई को जमेशदपुर जायेगी। हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ,फ्लेबियस तिर्की,जिला के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी राजीव प्रसाद, कंचन कबीर ने सभी खिलाड़ियों तथा इस प्रतियोगिता के लिए एम्पायर और तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नियुक्त सिमडेगा के पंखरासियुस टोप्पो,रोहित बेसरा,सुजीत एक्का और अनु राहुल मिंज को शुभकामना देकर विदा किया।
