सिमडेगा:अंतराष्ट्रीय मदर्स डे के मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने बिछड़े एक बेटे को उनकी मां से मिलवाने में मदद किया है। जानकारी के अनुसार त्रिपुरा से भटककर बबलू प्रामाणिक नामक एक ब्यक्ति सिमडेगा पहुंच गया था। बबलू प्रामाणिक ने विधायक को बताया कि वह दक्षिण त्रिपुरा के बरपटोरी का रहने वाला है। वह भटक कर राउरकेला आसपास पहुंच गया था। वहां से किसी तरह से सिमडेगा पहुंचा है। पर सिमडेगा से घर जाने के लिए पैसे नहीं है। जबकि बहुत दिन से घर नहीं गया है। घर मे बूढ़ी माँ रहती है। उनकी बहुत याद आ रही है। बबलू ने बताया कि उन्होंने कल से कुछ खाया भी नहीं है। उनके पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं है। घर जाने के लिए पैसा भी नहीं है। उनकी बूढ़ी मां घर मे बहुत परेशान होगी। बबलू की बात सुनकर विधायक की धर्मपत्नी सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा भावुक हो गई। उन्होंने अपने आवास में बैठा कर बबलू को खाना खिलाई और सही सलामत घर पहुंचने के लिए भगवान से दुआ करने की बात कही। जोसिमा से मिले सांत्ववना के बाद बबलू को घर पहुंचने की आस जगी। वहीं विधायक भूषण बाड़ा ने तुरंत बबलू के लिए कपड़े मंगवाए। साथ ही बबलू को घर जाने का भाड़ा और रास्ते मे कुछ खाने पीने के लिए पैसे दिए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, शिशिर मिंज व जयवंत बरला के माध्यम से बबलू को बस स्टैंड पहुंचवाया। इधर विधायक और जिप सदस्य के द्वारा सहयोग किये जाने के बाद बबलू काफी खुश हुआ। उन्होंने विधायक, जिप सदस्य और उपस्थित सभी कांग्रेसी नेताओं के प्रति आभार जताया।
