जलडेगा: प्रखंड के बनजोगा में लीड्स संस्था द्वारा महिलाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को समूह गठन की जानकारी, समूह से जुड़ने के लाभ, आजीविका संवर्धन की जानकारी दी गई। संस्था के कार्यकर्ता जोसेफ लुगुन ने महिलाओं को समूह के दस सूत्रों की बारी बारी से जानकारी देकर समूह को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं आजीविका वृद्धि के लिए खेती बाड़ी, मुर्गी पालन, बकरी पालन, लाह महुआ व्यवसाय, छोटे छोटे बाजारों में दुकान या होटल संचालन करने की भी जानकारी दी गई। महिलाओं को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ लेने के लिए बैंक जाकर बीमा फॉर्म भरने की जानकारी दी गई।
