मोदी सरकार में हुए 9 वर्षों के कार्यों को जन जन तक पहुंचाए कार्यकर्ता- लक्ष्मण बड़ाईक

सिमडेगा:भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया समारोह में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है,उनका ही मेहनत है कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा ने अपने दिनों के स्मरण को याद किया और पार्टी के लिए किए हुए कार्यों को याद कर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया उन्होंने कहा कि उस समय डिजिटल दुनिया नहीं थी डोर टू डोर साइकिल से हम लोग जाते थे और पार्टी का प्रचार प्रसार करते थे
केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और कई राज्यों में सरकार है सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ही देन है कि आज हम इस मुकाम पर हैं, हम सबों को केंद्र सरकार के 9 वर्षों में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचानी है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का किरण पहुंचा है इसे कार्यकर्ता लोगों को बताने का कार्य करें
वहीं कार्यक्रम प्रभारी सह पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है क्योंकि सभी भ्रष्ट विपक्षी भाजपा को हराने के लिए एक हो रहे हैं हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि अपने अपने कार्यों का निर्वहन जिम्मेवारी पूर्वक करें और केंद्र की सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगुमला जिला सांसद प्रतिनिधि राम अवध साहू ने पार्टी के इस कार्य को सराहते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी का ही संस्कार है कि वह अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना भी नहीं भूलते।इससे पूर्व सभी अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मौके पर सावित्री देवी,शकुंतला देवी,कमला कुमारी,रुनी कुमारी,पिंकी प्रसाद,जयंती देवी,पुष्पा देवी,लक्ष्मीकांत प्रसाद,महादेव साहू,मनोज साय, गोपाल केशरी,मानकीलाल,नवीन सिंह,संजय शर्मा,मनिन्दर बिंझिया, गिरधारी प्रसाद,हीरा राम,अजय सिंह,उमेश जयशवाल,अंकित प्रसाद,गोविंद साहू,नवीन सिंह,सूरजदेव सिंह,मौजूद थे।