बाइक से आए थे दो युवक, नाबालिक ने रात के अंधेरे में दौड़ कर बचाई जान

जलडेगा:ओड़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीबृंगा ईचापीढ़ी में लोटा पानी समारोह में गई एक आदिवासी नाबालिक लड़की को अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात 7 बजे लगभग की है बाड़ीबृंगा निवासी सुरेश लुगुन नामक युवक की 14 वर्षीय नाबालिक लड़की ईचापीढ़ी में अपने रिश्तेदार के यहां लोटा पानी समारोह में शामिल होने गई थी। इस बीच बाइक से दो युवक समरोह में आए और उस लड़की को अपने पास बुलाए, लड़की जैसे ही सामने गई युवकों ने उसे बीच में बैठा लिया और तेज रफ्तार से ओडगा की ओर भाग निकले। घर वालों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मीडिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जगह जगह लोग रोड में निकल कर बाइक पर लड़की को बिठा कर ले जाते युवकों की तलाश करने लगे, इधर ओडगा पुलिस और गिरदा पुलिस भी छापेमारी में जुट गई। जिसके कारण लड़की को लेकर भाग रहे दोनों अपराधी मेन रोड से ना जाकर गांव के कच्ची सड़क से भागने लगे। इधर गिरदा में एक घर के पास दोनों अपराधी पानी पीने के लिए लड़की को लेकर उतरे, इस बीच लड़की अपनी सूझ बूझ दिखाकर वहां से चिल्लाते हुए दौड़कर भाग गई। लगभग दो किलोमीटर तक वो रात के अंधेरे में दौड़ते हुए गिरदा निवासी अकलु मिस्त्री नामक एक व्यक्ति के एक घर में घुस गई। रात भर लड़की को सुरक्षित रखने के बाद सुबह लड़की अपने पिताजी सुरेश लुगुन को फोन कर के घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार वाले पुलिस के साथ गिरदा जाकर लड़की को अपने घर वापस लेकर आए। इधर ओड़गा और गिरदा पुलिस लड़की से पूछताज कर रही है लड़की के फर्ज बयान के आधार पर जगह जगह छापेमारी की जा रही है। फिलहाल दोनों अपराधी का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। दोनो अभी तक पुलिस की हिरासत से बाहर हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी चला रही है और हर बिंदुओं की गहनता से जांच कर रही है।